
उत्तरकाशी से जल्द मिलेगी खुशखबरी! रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में... अगले कुछ घंटे होंगे बेहद अहम
AajTak
अहमद ने बताया कि सुरंग में 45+3 मीटर पाइप डाल दिया गया था, लेकिन इसका 1.2 मीटर हिस्सा काटना पड़ा. क्योंकि ये हिस्सा मुड़ गया था, इसी वजह से इसे काटा गया. GPR के लिए भारत भास्कर जो पर्संस कंपनी से हैं, वह 45 मीटर तक पाइप के अंदर गए, उन्होंने बताया कि अगले 5.4 मीटर तक कोई बाधा नहीं है.
उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद जारी है. पूरा देश 41 मजदूरों के बाहर निकलने के लिए पल-पल टकटकी लगाए इंतजार कर रहा है, लेकिन वक्त बढ़ता जा रहा है. साइट पर मौजूद 4 अधिकारियों की ओर से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवार ने कहा कि कुछ परेशानियां और आई हैं. वहीं, NHIDCL के एमडी महमूद अहमद ने कहा कि हमने 22 नवंबर को 45 मीटर तक पाइप इन्सर्ट कर दिया था. इसके बाद एक बाधा गर्डर के तौर पर हमारे सामने आई. इसे गर्डर रिब्स कहते हैं. इसीलिए ऑगर मशीन को रोकना पड़ा.
हमने एक्सपर्टस बुलाए हैं, जिन्हें ऐसे इलाके में काम करने का अनुभव है. इसी वजह से हम गर्डर को काटने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि मैन्युअल जांच करने के बाद मशीन को फिर तैयार करना होता है.
कई बाधाओं को पार किया
23 नवंबर को एक हमारे सामने एक और हर्डल आया. छत में इस्तेमाल करनी वाली पाइप आ गई. प्रवीन और बलविंदर ने पहले ये काम किया था, फिर उनकी टीम के और लोग साथ आए. फिर ऑगर मशीन की ब्लेड्स को रिपेयर किया. इस बीच ऑगर मशीन का जो प्लेटफार्म है, वो भी कमज़ोर हो रहा था तो हमने उसी समय कंक्रीट का प्लेटफार्म तैयार किया और रॉक बोल्टिंग और ग्राउंडिंग की गई. जब नई पाइप की वेल्डिंग हो जाएगी, इसके बाद पाइप पुश करेंगे. उम्मीद है कि अब कोई अड़चन ना आए. उन्होंने बताया कि कल शाम 4 बजे से प्लेटफार्म मजबूत करने का काम किया गया.
पाइप का 1.2 मीटर हिस्सा काटना पड़ा
अहमद ने बताया कि सुरंग में 45+3 मीटर पाइप डाल दिया गया था, लेकिन पाइप का 1.2 मीटर हिस्सा काटना पड़ा. क्योंकि ये हिस्सा मुड़ गया था, इसी वजह से इसे काटा गया. GPR के लिए भारत भास्कर जो पर्संस कंपनी से हैं, वह 45 मीटर तक पाइप के अंदर गए, उन्होंने बताया कि अगले 5.4 मीटर तक कोई बाधा नहीं है. वेल्डिंग होने के बाद डेढ़ से दो घंटे में ऑगर मशीन को फिर से शुरू किया जाएगा. इसके बाद अगला एक घंटा बहुत निर्णायक होगा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







