
उडुपी वॉशरूम कांड की जांच करेगी CID, सिद्धारमैया सरकार ने ट्रांसफर किया केस
AajTak
उडुपी कॉलेज वॉशरूम वीडियो मामले की जांच कर्नाटक सीआईडी को ट्रांसफर की गई है. पिछले महीने एक पैरामेडिकल कॉलेज की एक छात्रा को वॉशरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग मोड वाला एक मोबाइल मिला था, उसने तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचित किया और कॉलेज प्रशासन ने वॉशरूम में मोबाइल रखने पर 3 मुस्लिम छात्राओं को निलंबित किया गया था.
कर्नाटक सरकार ने व्यापक जांच के लिए उडुपी कॉलेज वॉशरूम वीडियो मामले की जांच कर्नाटक सीआईडी को ट्रांसफर कर दी है. पहले मामले की जांच उडुपी पुलिस कर रही थी. बीजेपी इस मामले को सीबीआई या एसआईटी को सौंपने की मांग कर रही है लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को कर्नाटक सीआईडी को देने का फैसला किया है.
3 छात्राएं हुई थीं कॉलेज से निलंबित पिछले महीने एक पैरामेडिकल कॉलेज की एक छात्रा को वॉशरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग मोड वाला एक मोबाइल मिला था, उसने तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचित किया और कॉलेज प्रशासन ने वॉशरूम में मोबाइल रखने पर 3 मुस्लिम छात्राओं को निलंबित कर दिया, जिसके बाद मामला सुलझा गया था. शिकायतकर्ता ने कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन बाद में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं और भाजपा ने मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कॉलेज में एक टीम भेजी.
पुलिस ने कॉलेज और छात्रों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ अफवाह फैलाने के लिए एक और मामला दर्ज किया था.
18 जुलाई को हुई थी घटना बता दें कि ये घटना बीते महीने 18 जुलाई को हुई और मामले में 25 जुलाई को FIR दर्ज की गई थी. पुलिस सूत्रों ने बताया था कि उडुपी में एक पैरामेडिकल कॉलेज की तीन छात्राओं के खिलाफ कॉलेज के वॉशरूम में अपनी साथी छात्रा के वीडियो की कथित रिकॉर्डिंग को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एफआईआर उडुपी के मालपे पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी. FIR में तीन छात्राओं शबनाज, अल्फिया और अलीमा का नाम शामिल है. एफआईआर में कॉलेज प्रशासन का भी नाम था. मामले को आईटी अधिनियम की धारा 509, 204, 175, 34 और 66 (ई) के तहत दर्ज किया गया था.
पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की थी पुलिस की ओर से कहा गया कि नेत्र ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज के वॉशरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग के संबंध में दो अलग-अलग स्वत: संज्ञान मामले दर्ज किए गए हैं. एक छात्रा का निजी वीडियो रिकॉर्ड करने और बाद में उसे डिलीट करने का मामला तीन छात्राओं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ दर्ज किया गया है.
पुलिस ने उन पर घटना से संबंधित विवरण और सबूत पेश करने में विफलता का आरोप लगाया है जिससे पीड़ित की प्रतिष्ठा खराब हो सकती है. घटना का एक रूपांतरित वीडियो कथित तौर पर एक यूट्यूब चैनल पर पर भी अपलोड किया गया था तो वहीं एक शख्स ने इसे ट्वीट भी किया था. दूसरी ओर इस मामले को सांप्रदायिक रंग देकर भी जोड़ गया. हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की थी.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







