
उडुपी में भीषण सड़क हादसा, बस और टूरिस्ट वाहन की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत
AajTak
उडुपी जिले में कार्कला-बाजगोली नेशनल हाईवे पर बस और टूरिस्ट वाहन की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में MUV पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. वाहन में सवार लोग धार्मिक यात्रा पर थे और धर्मस्थल जा रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कर्नाटक के उडुपी जिले में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस और टूरिस्ट वाहन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि टूरिस्ट वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2:50 बजे हुआ. निजी बस धर्मस्थल से कार्कला की ओर जा रही थी, जबकि MUV उडुपी की ओर से दर्शन कर धर्मस्थल जा रही थी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस को भी भारी नुकसान पहुंचा, जबकि MUV का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
धर्म स्थल जा रहे थे सभी लोग
MUV में कुल 12 यात्री और एक बच्चा सवार थे. पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति, जो गंभीर रूप से घायल था उसने बाद में कार्कला के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस तरह मृतकों की संख्या चार हो गई.
हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
हादसे की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






