
उज्जैन में RSS पथ-संचलन का वक्फ चेयरमैन ने किया स्वागत, इंस्टाग्राम पर मिली 'सिर काटने' की धमकी; महाकाल थाने में FIR दर्ज
AajTak
MP News: इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते ही वर्ग विशेष के कुछ कट्टरपंथी युवकों ने अभद्र भाषा का उपयोग करना और वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ सनवर पटेल को धमकियां देना शुरू कर दिया.
दशहरा पर्व के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन का स्वागत करना मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वर्ग विशेष के कट्टर युवकों ने न सिर्फ अशोभनीय टिप्पणियां कीं, बल्कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल और डायरेक्टर फैजान खान को सिर कलम करने और जान से मारने की धमकियां तक दे डालीं. धमकियों के बाद फैजान खान ने शिकायत दर्ज करवाई है.
दरअसल, अक्टूबर महीने में दशहरा पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना शताब्दी वर्ष मनाते हुए पूरे उज्जैन में विशाल पथ संचलन निकाला था. शहरभर में कई मंचों से इस संचलन का स्वागत किया गया. इन्हीं में एक मंच मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से भी लगाया गया था, जो तोपखाना क्षेत्र में स्थापित था. लेकिन जैसे ही वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने आरएसएस पथ संचलन के स्वागत का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जहर उगलने का सिलसिला शुरू हो गया.
सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल का आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ कट्टरपंथी युवकों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ न सिर्फ अभद्र भाषा का उपयोग किया, बल्कि उन्हें और वक्फ बोर्ड डायरेक्टर फैजान खान को जान से मारने, सिर कलम करने जैसी गंभीर धमकियां भी दीं.
वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल ने aajtak से कहा, ''यह स्वागत सामाजिक सौहार्द और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था. हम समाज सेवा और गरीबों के कल्याण के लिए वर्षों से काम कर रहे हैं. ऐसी धमकियों से हम डरने वाले नहीं हैं. कुछ वक्फ माफिया युवाओं को बरगला कर यह कृत्य करवा रहे हैं.''
उन्होंने हाल ही की दिल्ली आतंकी घटना का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षित युवा भी गलत दिशा में जा रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए शर्मनाक है. भारत में किसी भी तरह का पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलने दिया जाएगा. यहां कानून का राज है, और प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने में सक्षम है'
महाकाल थाने में एफआईआर धमकियों के बाद वक्फ बोर्ड डायरेक्टर फैजान खान ने महाकाल थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत में इंस्टाग्राम आईडी धारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस ने इस मामले से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है. आईडी मालिकों की पहचान की जा रही है. प्रमाणों के आधार पर बीएनएस की धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







