
'उगते सूरज की भूमि को आदित्य' का नमस्कार..', जापान पहुंचे CM योगी, निवेशकों से की मुलाकात
ABP News
CM Yogi Japan Visit: सीएम योगी ने जापान पहुंचने के बाद मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और डेटा यूनिट क्षेत्र में निवेश पर चर्चा की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे के लिए जापान पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. सीएम योगी ने टोक्यो में मित्सुई के मैनेजिंग ऑफिसर और कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. उनके इस दौरे को यूपी में निवेश और रोज़गार के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापान पहुंचने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया, उनके साथ यूपी के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी दिखाई दिए. सीएम योगी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'Landed in Tokyo, Japan.. उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार...'
सीएम योगी ने जापान पहुंचने के बाद मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाक़ात की और प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और डेटा यूनिट क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने टोक्यो में मित्सुई एंड कं. के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर काजुकी शिमिजु और अन्य प्रतिनिधियों से निवेश को लेकर चर्चा की.
सीएम योगी ने लिखा- 'उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर सहित परिवर्तनकारी निवेश अवसरों का अन्वेषण करने के लिए मित्सुई एंड कं. को आमंत्रित किया, जो राज्य के तेज औद्योगिक विस्तार के अनुरूप हैं. उत्तर प्रदेश की विकास धारणाओं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को मजबूत करने के लिए अवसंरचना परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और औद्योगिक निवेश में सहयोग पर भी चर्चा की गई.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












