
उइगर मुसलमानों पर हिंसा के मामले में क्यों संभलकर कदम रखता रहा तुर्की, क्या चुप्पी के बदले चीन से कोई फायदा मिल रहा है?
AajTak
चीन पर लगातार उइगर मुसलमानों पर हिंसा के आरोप लगते रहे. कथित तौर पर वे डिटेंशन कैंपों में कैद हैं, जहां पुरुषों की नसबंदी से लेकर महिलाओं से रेप जैसी खबरें आती रहती हैं. दुनिया के ज्यादातर देश चीन का विरोध करते रहे, सिवाय तुर्की के. हर इस्लामिक मुद्दे पर बोलते इस देश की उइगरों पर चुप्पी हैरान करती है.
तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर रेचेप तैय्यप एर्दोगन की जीत हुई. पिछले दो दशकों से लगातार बेहद लोकप्रिय इस नेता पर कई बार गंभीर आरोप भी लग चुके हैं, खासकर चीन में कैद उइगर मुस्लिमों को लेकर. कई रिपोर्ट्स यहां तक कहती हैं कि एर्दोगन वैसे तो मुस्लिमों देशों का खलीफा बनना चाहते हैं, लेकिन बीजिंग के मामले में वो हर कदम फूंककर रखते हैं. तो क्या तुर्की का बेहद लोकप्रिय ये लीडर चीन से डरता है? या कोई और बात है, जिसने उसे चुप रखा.
कहां रहते हैं उइगर?
ये समझने के लिए एक बार चीन में रहते उइगरों के बारे में जानते हैं. वहां के शिनजियांग प्रांत में 12 मिलियन से ज्यादा उइगर आबादी बसी हुई है. चीन का ये अकेला ऐसा हिस्सा है, जो मुस्लिम बहुल है. यही वजह है कि इसे शिनजियांग उइगर ऑटोनॉमस रीजन भी कहते हैं. लेकिन जगह का नाम भले उनके नाम से जुड़ा हो, इसके अलावा इस मुस्लिम समुदाय की कोई पहचान नहीं.
क्या हो रहा है उनके साथ?
तुर्क भाषा से मिलती-जुलती लैंग्वेज बोलने वाले ये सुन्नी मुसलमान यहां कपास की खेती में बंधुआ मजदूरी करते हैं. खेतों या कारखानों से लौटकर ये री-एजुकेशन कैंपों में ठूंस दिए जाते हैं. ये री-एजुकेशन कैंप असल में डिटेंशन कैंप हैं, जहां उइगरों को चीनी कल्चर, चीनी भाषा और चीनी खानपान की ट्रेनिंग दी जाती है. चीन का कहना है कि वो उइगरों के साथ मेल-मिलाप के लिए ऐसा कर रहा है. वहीं ह्यूमन राइट्स संस्थाओं का कहना है कि उइगरों के साथ जो हिंसा हो रही है, वो इस सदी की सबसे क्रूर हिंसा है.
12% एडल्ट आबादी जेलों में

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








