
ईरान में सबसे ताकतवर हमला! अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर बरसाए बम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दी चेतावनी
ABP News
US-Israel-Iran War: अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सबसे ताकतवर हवाई हमले किए, जिसमें सभी सैन्य ठिकानों को नष्ट किया गया.
US-Israel-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेनाओं (CENTCOM) ने ईरान के महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप पर सबसे ताकतवर हवाई हमले किए हैं. उन्होंने साफ किया कि इस हमले में ईरानी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट किया गया, लेकिन तेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित रखा गया.
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अभी मेरे निर्देश पर, अमेरिकी सेनाओं ने मध्य पूर्व के इतिहास के सबसे ताकतवर हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के खार्ग द्वीप के सभी सैन्य लक्ष्य पूरी तरह नष्ट कर दिए.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने द्वीप पर तेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को नहीं नष्ट करने का फैसला किया.'
(खबर अपडेट हो रही है...)
More Related News













