
'ईरान में अब कुछ नहीं बचा, जब चाहूंगा युद्ध खत्म', मिडिल ईस्ट जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ABP News
Iran Israel US War: ट्रंप ने कहा कि मौजूदा सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका के लिए अब ईरान में निशाना बनाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. ईरान के विदेश मंत्री ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से बात की.
मिडिल-ईस्ट में जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि वे जब चाहें ईरान को तबाह कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि मौजूदा सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका के लिए अब ईरान में निशाना बनाने के लिए कुछ भी बचा नहीं है. इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वे ईरान में कम से कम दो और हफ्तों तक हमले जारी रखने की तैयारी कर रहे हैं.
ईरान में युद्ध अब छोटी बातें: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (11 मार्च 2026) को एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ईरान में युद्ध अब छोटी बातें हैं. जब भी मैं चाहूं, यह जंग खत्म हो जाएगा.' ट्रंप ने भले ही सार्वजनिक रूप से ये संकेत दिया है कि उन्होंने इस अभियान मं अपने उद्देश्यों को काफी हद तक हासिल कर लिया है, लेकिन अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों का कहना है कि लड़ाई कब बंद होगी, इस बारे में कोई आंतरिक निर्देश नहीं दिया गया है.
इतना आसानी से नहीं बच पाएगा ईरान: ट्रंप













