
ईरान ने ट्रंप को फिर दी धमकी... 800 कैदियों की फांसी रोकने के दावे को बताया सफेद झूठ
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि उनके हस्तक्षेप के कारण ईरान ने 800 प्रदर्शनकारियों की फांसी रोक दी है. इस पर ईरान के शीर्ष प्रोसेक्यूटर का बयान आया है. उन्होंने दावे को पूरी तरह से गलत करार दिया है. इस बीच ईरान के एक धार्मिक नेता ने ट्रंप को धमकी भी दी है.
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को पूरी तरह से गलत करार दिया है, जिनमें ट्रंप ने कहा था कि उनके हस्तक्षेप के कारण ईरान ने 800 प्रदर्शनकारियों की फांसी रोक दी है. ईरान ने इसे सफेद झूठ करार दिया है. ईरानी शीर्ष प्रोसेक्यूटर मोहम्मद मोवाहितदी ने कहा कि न तो ऐसी कोई संख्या है और न ही न्यायपालिका ने ऐसा कोई निर्णय लिया है.
ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ के माध्यम से मोवाहितदी ने कहा, “यह दावा पूरी तरह से झूठ है. ऐसी कोई संख्या मौजूद नहीं है, न ही न्यायपालिका ने कोई निर्णय लिया है. ईरान में शक्तियों का विभाजन है और कोई भी संस्था विदेशी ताकतों के निर्देश नहीं मानती."
दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने यह दावा बिना किसी स्रोत का उल्लेख किए किया था. वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रमुख अब्बास अराघची का ट्रंप के साथ सीधे संपर्क और अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ के साथ कई दौर की बातचीत की जानकारी के बाद यह संकेत भी मिल रहा है कि यह आंकड़ा विदेश मंत्रालय की ओर से दिया गया हो सकता है.
देश में तनाव और बढ़ती मौतों की संख्या
न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में दो हफ्तों से चल रहे इंटरनेट ब्लैकआउट के बीच प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में मौतों की संख्या कम से कम 5,002 तक पहुंच गई है. मानवाधिकार समूह ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, इनमें 4,716 प्रदर्शनकारी, 203 सरकारी समर्थक, 43 बच्चे और 40 अन्य नागरिक शामिल हैं. वहीं, 26,800 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है.
ईरानी सरकार ने अपनी तरफ से बुधवार को कुल 3,117 मौतों की संख्या बताई, जिसमें 2,427 को नागरिक और सुरक्षा बल, बाकी को आतंकवादी बताया गया.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






