
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
ABP News
ईरान-इजरायल युद्ध से पैदा हुई अनिश्चितता का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है. अब निवेशकों की नजर कल यानी 9 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह पर होगी....
Stock Market Outlook: ईरान-इजरायल युद्ध से पैदा हुई अनिश्चितता का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में पूरी सप्ताह हलचल का दौर जारी रहा. अब निवेशकों की नजर कल यानी 9 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह पर होगी.
इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों पर इसके प्रभाव से तय होगी. विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा, वैश्विक बाजार के रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी. आइए जानते हैं, इस बारे में....
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, ''इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम बाजार की दिशा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण बाहरी कारक बने रहेंगे. इसके साथ ही, कुछ प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़े भी जारी होंगे, जो निकट भविष्य की धारणा को आकार दे सकते हैं.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












