
ईरान-इजरायल जंग के बीच अखिलेश यादव का मोदी सरकार से सवाल- 'एक तटस्थ देश होने के नाते...'
ABP News
Iran-Israel War: अखिलेश यादव ने मध्य पूर्व में तनाव पर भारत सरकार से रुख स्पष्ट करने की मांग की है. उन्होंने पूछा कि क्या भारत शांति के साथ है या युद्ध के साथ.युद्ध रोकने के लिए क्या प्रयास कर रहा है?
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने भारत सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने की बात कही है. अखिलेश यादव ने लिखा है, "किसी देश के सबसे खास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालात में हमारे देश की सरकार, इस अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख साफ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के?"
अखिलेश यादव ने यह भी सवाल किया कि युद्ध को रोकने और शांति बहाली के लिए एक तटस्थ देश होने के नाते भारत सरकार क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है?
किसी देश के सबसे ख़ास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालातों में हमारे देश की सरकार, इस अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख़ साफ़ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के और युद्ध को रोकने व शांति की बहाली के लिए एक तटस्थ देश होने के नाते क्या कूटनीतिक…













