
ईद पर PAK महिलाओं की बोली लगा रहे थे भारतीय, पुलिस करेगी कार्रवाई
AajTak
ईद के उत्सव की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई उस पर महिला विरोधी कमेंट करना लोगों ने शुरू कर दिया और इसका लाइव स्ट्रीम भी किया गया. आरोप है कि इस लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान पुरुषों ने महिलाओं को 'रेटिंग' दिया और उनके 'लुक' पर टिप्पणी करते हुए उनकी 'नीलामी' की बोली लगाने लगे.
ईद जैसे त्योहार के मौके पर भारत में एक यूट्यूबर ने अपने चैनल पर शर्मनाक हरकत की जिसके बाद अब उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. दरअसल भारत के एक यूट्यूब चैनल 'लिबरल डोगे' ने गुरुवार, 13 मई को एक लाइव वीडियो स्ट्रीम किया, जिसमें पाकिस्तानी महिलाओं की ईद उल-फितर वाली तस्वीरों पर लोग अश्लील टिप्पणी कर रहे थे और कथित तौर पर उनकी बोली लगा रहे थे. कई सोशल मीडिया हैंडल द्वारा दावा किया गया कि इस यूट्यूब चैनल को रितेश झा नाम का शख्स चला रहा है. ईद के उत्सव की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई उस पर महिला विरोधी कमेंट करना लोगों ने शुरू कर दिया और इसका लाइव स्ट्रीम भी किया गया. आरोप है कि इस लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान पुरुषों ने महिलाओं को 'रेटिंग' दिया और उनके 'लुक' पर टिप्पणी करते हुए उनकी 'नीलामी' की बोली लगाने लगे. इस यूट्यूब वीडियो को लाइव स्ट्रीम करने के साथ ही उसपर कैप्शन लिखा गया था कि "आज, हम वासना से भरी आंखों से महिलाओं का पीछा करेंगे," लोगों द्वारा उन्हें कॉल आउट करने के लिए अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ले जाने के बाद वीडियो को YouTube पर प्राइवेट कर दिया गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










