
ईंट बनाने वाली महिला उद्यमी से मांगी रिश्वत, न देने पर पुलिस कांस्टेबलों ने की मारपीट, जीप के पीछे हाथ पकड़कर खींचा
AajTak
Crime News: महिला उद्यमी सुनीता बाई ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसके ऊपर जीप चढ़ाने की कोशिश भी की. मारपीट की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे दो युवकों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए.
MP News: गुना में ईंट बनाने वाली महिला उद्यमी ने पुलिस को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. सिरसी थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला सुनीताबाई ने बताया कि दो सिपाहियों ने उसको बुरी तरह मारा-पीटा जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया.
महिला ने बताया कि उसके पति का देहांत हो गया है. वह सिरसी में ईंट का व्यापार करती है. काफी समय से ईंट बनाने का काम कर रही है. इसी बीच, सिरसी थाने में पदस्थ सिपाही अजय राजपूत और जितेंद्र सिकरवार ने वायु प्रदूषण फैलाने के नाम पर महिला को धमकाते हुए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी.
जब रिश्वत देने से मना किया तो पुलिस आरक्षकों ने महिला से बदसलूकी करना शुरू कर दिया. महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. उसके बाद सरकारी जीप में महिला को हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की गई. जिसमें सुनीताबाई का हाथ फ्रैक्चर हो गया. सुनीता बाई ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसके ऊपर जीप चढ़ाने की कोशिश भी की. मारपीट की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे दो युवकों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए.
पुलिस की बर्बरता की शिकार महिला ने सिरसी से गुना पहुंचकर पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. महिला के शरीर पर मारपीट के निशान हैं. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा ने महिला की फरियाद सुनने के बाद जांच के निर्देश दे दिए हैं.
जांच अधिकारी डीएसपी विवेक अस्थाना ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी सिपाहियों से पूछताछ की जाएगी. यदि आरोपी पुलिस आरक्षकों के खिलाफ शिकायत सही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. महिला उद्यमी के साथ पुलिसकर्मियों की बर्बरता पर एसपी ने संज्ञान ले लिया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










