
इस सेलिब्रेटी के कुत्ते हुए चोरी, ढूंढने वाले को मिलेगा 3 करोड़ से ज्यादा का इनाम
AajTak
अमेरिका के लॉस एजेंलेस में लेडी गागा के कुत्तों को घूमाने वाले शख्स रायन फिशर पर एक शख्स ने शूट कर दिया और लेडी गागा के दोनों फ्रेंच बुलडॉग्स को चुरा लिया है. रायन को इस हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया है जहां उनके हालात स्थिर बनी हुई है.
हॉलीवुड एक्टर और मशहूर सिंगर लेडी गागा के घर के बाहर हमला हुआ है. लॉस एजेंलेस में लेडी गागा के कुत्तों को घूमाने वाले शख्स रायन फिशर पर एक शख्स ने शूट कर दिया और लेडी गागा के दोनों फ्रेंच बुलडॉग्स को चुरा लिया है. रायन को इस हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया है जहां उनके हालात स्थिर बने हुए हैं. लॉस एजेंलेस पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मामले में कहा कि एक शख्स को रात 10 बजे के आसपास गोली मारी गई थी. इसके बाद गोली चलाने वाला व्यक्ति दो फ्रेंच बुलडॉग्स को अपने साथ लेकर सेडान गाड़ी में चला गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शूटर ने सेमी ऑटोमेटिक हैंडगन का इस्तेमाल किया था.
'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











