
'इस सरकार के सारे इंजन फेल...', दिल्ली में क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने साधा निशाना
AajTak
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के लिए की गई क्लाउड सीडिंग असफल रही, जिस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार के सारे इंजन फेल हैं. वैज्ञानिकों ने क्लाउड सीडिंग फेल होने के पीछे की असल वजह बताई है.
दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश कराने की कोशिश फेल होने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन आया है. केजरीवाल ने सीधे तौर पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार के सभी इंजन फेल हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के बाद कृत्रिम बारिश न होने पर कहा, "दरअसल इस सरकार के सारे इंजन ही फेल हैं." उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में आगे कहा, "ये सरकार ही पूरी तरह से फेल है."
उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया. केजरीवाल ने आजतक की खबर को रीशेयर करते हुए कहा, "दरअसल इस सरकार के सारे इंजन ही फ़ेल हैं। ये सरकार ही पूरी तरह से फ़ेल है."
क्यों फेल हो गई क्लाउड सीडिंग?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस वक्त घने प्रदूषण की परत में घिरी हुई है और सरकार आर्टिफिशियल रेन (कृत्रिम वर्षा) को अंतिम उपाय के रूप में देख रही थी. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि फिलहाल क्लाउड सीडिंग के लिए यह सही समय नहीं है.
यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग (यूके) के नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक साइंस के रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. अक्षय देओरास कहते हैं कि क्लाउड सीडिंग ऐसी तकनीक है, जिससे उन्हीं बादलों से बारिश कराई जा सकती है, जिनमें पहले से पर्याप्त नमी मौजूद हो. उनके अनुसार, यह तकनीक साफ आसमान से बारिश नहीं करा सकती.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







