
इस सरकारी बैंक ने FD पर बढ़ा दिया इतना ब्याज, 399 दिनों के निवेश पर बंपर रिटर्न
AajTak
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है. देश के प्राइवेट और सरकारी बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को आकर्षक बनाने के लिए ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक ने चुनिंदा अवधि की घेरलू रिटेल डिपॉजिट ( Domestic Retail Deposits) के ब्याज में 30 बेसिस प्वाइंट (BPS) तक का इजाफा किया है. इसमें NRO और NRI की फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं. साथ ही बैंक अपनी बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम (Tiranga Plus Deposit Scheme) की ब्याज दरों में भी इजाफा किया है. इस FD की अवधि 399 दिन है. बैंक के अनुसार, नई ब्याज दरें 12 मई से लागू हो चुकी हैं.
सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज
दो करोड़ रुपये से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर दो साल से अधिक और 3 साल तक की अवधि के लिए बैंक 7.05 फीसदी की दर से ब्याज की पेशकश कर रहा है. पहले ये दर 6.75 फीसदी थी. वहीं, सीनियर सिटीजन को अब FD पर 7.55 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. पहले ये दर 7.25 थी. इस बीच दो करोड़ रुपये से कम कम डिपॉजिट पर सामान्य नागरिक को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
बड़ौदा एडवांटेज FD
बड़ौदा तिरंगा प्लस स्कीम में निवेश पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बड़ौदा एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत सामान्य श्रेणी के लिए ब्याज दर पहले के 7 फीसदी से बढ़कर 7.30 फीसदी हो गई है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.50 फीसदी से बढ़कर 7.80 फीसदी पर पहुंच गए हैं. बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिट (Baroda Tiranga Deposit Scheme) स्कीम को बैंक ने 15 अगस्त 2022 को लॉन्च किया था.
ऑनलाइन खुलवा सकते हैं FD

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











