
इस शहर में नौजवानों को मुफ्त में क्यों दी जा रही Beer!
AajTak
एक शहर के पार्षदों ने नौजवानों को प्री-ड्रिंकिंग से रोकने के लिए एक खास फैसला लिया है. वे लोग बिना ड्रिंक किए क्लब में शराब पीने आने वाले नौजवानों को फ्री में Beer देंगे. नौजवानों की चेकिंग के लिए बार या क्लब के दरवाजे पर उनका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी होगा. इसमें पास होने पर ही उन्हें फ्री Beer मिलेगी.
बार और क्लब में महंगे शराब की वजह से प्री-ड्रिंकिंग आजकल बहुत कॉमन हो चला है, खासतौर से स्टूडेंट्स में. पैसे बचाने के चक्कर में स्टूडेंट्स बार और क्लब में जाने से पहले थोड़ी शराब बाहर से पीकर जाते हैं. हाल के दिनों में बार और क्लब बहुत महंगा हो चला है इसलिए लोग प्री-ड्रिंक को प्रेफर करने लगे हैं.
लेकिन बेल्जियम के बेलन शहर के पार्षदों को यह कॉन्सेप्ट सही नहीं लग रहा है. उनका मानना है कि इस तरह से शराब पीने की वजह से लोकल पबों में बर्बरता, उल्टी और लड़ाई जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं.
इसलिए प्री-ड्रिंकिंग को रोकने की कोशिश में बेलन शहर के पार्षदों ने फैसला किया है कि वे लोग वैसे नौजवानों को फ्री Beer देंगे जो क्लब के दरवाजे पर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट पास कर लेंगे. इस स्कीम को पार्षदों ने ‘sobercoin’ नाम दिया गया है. इस स्कीम का मकसद टीनएजर्स को नाइट आउट से पहले घर पर ज्यादा शराब पीने से रोकना है.
‘sobercoin’ स्कीम का लाभ उठाने के लिए नौजवानों को काउंसिल की तरफ से ऑर्गेनाइज की गई पार्टीज में पहुंचना होगा. यहां फ्री Beer पाने के लिए उन लोगों को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पास करना होगा. एंट्री के बाद उन्हें एक टोकन दिया जाएगा, जिससे उन्हें तीन फ्री ड्रिंक मिलेंगे.
इस स्कीम को फिलहाल ट्रायल के तौर पर इस साल 4 इवेंट में लागू किया गया. हालांकि, शहर के पार्षद इस स्कीम को अभी से ही सफल मान रहे हैं.
इस स्कीम और इसके पीछे के मकसद के बारे में Sobercoin के प्रवक्ता जोनास विलेम्स ने कई बातें बताई. बीबीसी से बातचीत में जोनास ने कहा- इस स्कीम को बस इसलिए लागू किया गया है ताकि लोग प्री-ड्रिंकिंग को एक समस्या की तरह नोटिस करें. हो सकता है कि हम ही वह जेनरेशन हों जो इसमें बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हों.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










