
इस शख्स ने COVID Relief Fund को भी नहीं छोड़ा, फर्जी कंपनियों के सहारे हासिल किए 37 करोड़ और Cars खरीदने पर उड़ा दिए
Zee News
कैलिफोर्निया के अटॉर्नी ऑफिस ने ट्वीट करके इस मामले की जानकारी दी है. आरोपी मुस्तफा कादरी ने COVID19 रिलीफ फंड के नाम पर 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. उसने सरकार के पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम (PPP) के तहत यह रकम हासिल की.
वॉशिंगटन: कोरोना (Coronavirus) महामारी के बीच अमेरिका (America) से धोखाधड़ी की एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपको हैरान कर देगी. यहां कैलिफोर्निया के रहने वाले एक शख्स ने सरकार की तरफ से दिए जा रहे COVID रिलीफ फंड (COVID Relief Fund) के लाखों डॉलर अपने शौक पूरे करने पर खर्च कर डाले. उसने धोखाधड़ी से हासिल किए इस फंड से न केवल फरारी, बेंटले और लेम्बोर्गिनी जैसी लग्जरी कारें (Luxury Cars) खरीदीं, बल्कि घूमने-फिरने पर भी जमकर पैसा उड़ाया. हालांकि, अब उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा. Federal agents have seized three luxury sports cars allegedly purchased by Mustafa Qadiri, 38, of Irvine, with fraudulently obtained COVID-19 Payment Protection Program (PPP) loans. आरोपी शख्स का नाम मुस्तफा कादरी (Mustafa Qadiri) है. 38 वर्षीय कादरी ने धोखाधड़ी के जरिए सरकार की तरफ से छोटे व्यवसायों को प्रदान किया जा रहा रिलीफ फंड हासिल किया और उससे अपने शौक पूरे किए. पुलिस के मुताबिक, कादरी ने मई और जून, 2020 में बैंक खातों में फर्जीवाड़ा कर चार व्यवसायों के नाम पर सरकार से रिलीफ फंड लिया. इस तरह उसने सरकार को लाखों डॉलर का चूना लगाया. सरकार छोटे व्यवसायों को आर्थिक मदद मुहैया करा रही है, ताकि महामारी से निपटने में उन्हें ज्यादा परेशानी न हो.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



