
इस शख्स ने 'बाहुबली' का सीन दोहराया? IPS अफसर ने ट्वीट किया VIDEO
AajTak
फिल्म बाहुबली 2 के एक दृश्य की तरह एक शख्स हाथी के ऊपर चढ़ता दिखाई देता है. इसका वीडियो एक IPS अधिकारी ने शेयर किया है जो वायरल हो गया है.
फिल्म बाहुबली 2 (Baahubali 2) का वो सीन तो आपको याद ही होगा, जहां एक हाथी पर अभिनेता प्रभास (Prabhas) चढ़ते हुए दिख रहे हैं. ठीक ऐसा ही करते हुए एक महावत का वायरल वीडियो सामने आया है.
ये ठीक वैसा ही है, जैसा कि बाहुबली-2 फिल्म में दिखाया गया था. ट्वीटर पर वीडियो शेयर करने वाले IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने इसका कैप्शन लिखा है, 'इन्होंने अभिनेता प्रभाष की तर्ज पर बाहुबली-2 जैसा सीन कर दिखाया.'
IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने इस ट्वीट में फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली को भी टैग किया है. इस वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं कई लोगों ने इसे रीट्वीट किया है.
कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. हालांकि अभिनेता प्रभास के जिस अकाउंट को उन्होंने टैग किया है, वह उनका ओरिजनल अकाउंट नहीं हैं. ये उनके फैन की आईडी है. दीपांशु काबरा इस समय छत्तीसगढ़ में कमिश्नर पब्लिक रिलेशंस और कमिश्नर ट्रांसपोर्ट के पद पर तैनात हैं.
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं, एक यूजर ने लिखा कि असली बाहुबली तो यहां है, बाहुबली में तो ग्राफिक्स था. एक यूजर ने लिखा - 'ये तो प्रभास है, जब वह बूढ़े हो जाएंगे.' वहीं ट्विटर पर कुछ यूजर ने ये भी लिखा कि हर महावत ऐसे ही चढ़ता है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि प्रभास ने इस शख्स की तरह किया था. यहां देखें यूजर ने वीडियो देख कैसे कमेंट किए

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










