
इस शख्स को सांप ने 172 बार काटा, लेकिन फिर भी बच गई जान; जानिए कैसे
Zee News
Snake Bitten Man 172 Times: एक वक्त था जब इस शख्स ने 10 हजार सांप इकट्ठा कर लिए थे. वो सांपों के जहर का इस्तेमाल मेडिकल रिसर्च में करता था. ये शख्स दुनियाभर में मशहूर है.
वॉशिंगटन: अमेरिका (US) के मशहूर रिसर्चर बिल हास्ट (Bill Haast) अपने हैरतअंगेज कारनामों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. बिल हास्ट एक रिसर्चर से सांप पकड़ने (Researcher Turn Snake Handler) वाले बने. बताया जाता है कि उनको 172 बार सांप ने काटा. 20 बार तो ऐसा हुआ जब सांप के काटने की वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई लेकिन फिर भी उनकी जान बच गई. वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक समय में बिल हास्ट के पास दस हजार सांप थे. उनके पास समुद्री सांप, टाइगर स्नेक, कोबरा, रैटल्स स्नेक और वाइपर स्नेक थे. वो बिना ग्लव्स पहने ही सांप को अपने हाथ से पकड़ लेते थे. वो सांप का मुंह दबाकर उसका जहर निकाल लेते थे, जिसका इस्तेमाल वो मेडिकल रिसर्च में करते थे.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



