
इस शख्स का है आइंस्टीन से भी ज्यादा IQ, जिसने बताया- मरने के बाद क्या होता है?
AajTak
मृत्यु के बाद क्या होता है? 'दुनिया का सबसे बड़ा सवाल' है. इस पर इतिहास के सबसे उच्च IQ वाले व्यक्तियों में से एक, क्रिस लैंगन, का दावा है कि उन्होंने इसका उत्तर खोज लिया है.
मृत्यु के बाद का रहस्य हमेशा से मानव जाति के लिए सबसे बड़ा अस्तित्वमूलक प्रश्न रहा है. बड़े से बड़े विद्वान इसका जवाब नहीं बता सके हैं. ऐसे में एक ऐसा शख्स इसके उत्तर के साथ सामने आया है, जिसका आईक्यू लेवल महान वैज्ञान अल्बर्ट आइंस्टीन से भी ज्यादा माना जाता है.
72 वर्षीय क्रिस लैंगन अमेरिका के एक घोड़ा पालक हैं. इनका IQ 190 से 210 के बीच होने का अनुमान है. यह 'जीनियस' स्कोर महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के IQ से 30 से 50 अंक अधिक है. लैंगन ने एक सिद्धांत विकसित किया है जिसे कॉग्निटिव-थियोरेटिक मॉडल ऑफ यूनिवर्स (CTMU) कहा जाता है. यह सिद्धांत 'मन और वास्तविकता के बीच के संबंध' को समझाने का दावा करता है.
मृत्यु के बाद क्या होता है? डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार लैंगन का मानना है कि मृत्यु के बाद हमारी चेतना या 'आत्मा' वास्तविकता की गणनात्मक संरचना के भीतर एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित हो जाती है. इसका मतलब यह है कि हम एक ऐसी नई अवस्था में प्रवेश करते हैं जिसे जीवित रहते हुए नहीं समझा जा सकता.
मृत्यु का स्वरूप और नई अवस्था लैंगन के अनुसार, पारंपरिक स्वर्ग और नर्क की अवधारणाएं बहुत सरल हैं. उनके सिद्धांत के अनुसार, मृत्यु एक नए अस्तित्व का ट्रांजिशन है. लैंगन ने मई में कर्ट जैमंगल के पॉडकास्ट थियरीज ऑफ एवरीथिंग में अपनी अवधारणा समझाई.
उन्होंने कहा कि मृत्यु का मतलब है कि आप अपने वर्तमान शारीरिक शरीर से संबंध समाप्त कर लेते हैं. इसके बाद आप वास्तविकता की उत्पत्ति की ओर लौट जाते हैं. आपको एक नया शरीर या 'टर्मिनल बॉडी' प्रदान किया जा सकता है, जो आपके अस्तित्व को जारी रखने की अनुमति देता है.
उनके अनुसार, मृत्यु का मतलब यह नहीं है कि आपका अस्तित्व समाप्त हो जाता है. हालांकि, इस नई अवस्था में आप यह भी भूल सकते हैं कि आप पहले कौन थे. आपकी यादें हमेशा मौजूद रहती हैं, लेकिन उनके होने का कोई कारण नहीं होता. आप एक ऐसी दुनिया से क्यों जुड़ें, जिसमें आप अब अस्तित्व में नहीं हैं?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










