
इस शख्स का दावा: 23 मिनट की Death में देखा Hell का खौफनाक नजारा, हर तरफ थी आग; जल रहे थे हजारों लोग
Zee News
अमेरिका में रहने वाले बिल विसे ने अपने अनुभव को किताब का रूप भी दिया है. उन्होंने इस किताब में बताया है कि कैसे अचानक एक रात वह नरक पहुंचे और वहां उन्होंने कौन से खौफनाक नजारे देखे. बिल का कहना है कि नरक में हर किसी को उसके कर्मों के हिसाब से अलग सजा दी जा रही थी.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में रहने वाले एक शख्स ने मौत के बाद नरक (Hell) देखने का दावा किया है. इस शख्स का कहना है कि करीब 23 मिनट के लिए उसके प्राण निकल गए थे और इस दौरान उसने जो कुछ अनुभव किया वो बेहद खौफनाक था. उसे नरक की गहराइयों में खींचकर ले जाया गया, जहां उसने कई जलते शवों को देखा. इतना ही नहीं उसका दो क्रूर राक्षसों (Demons) से भी सामना हुआ, जो उसके शरीर से मांस को अलग करने में लगे थे. ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, बिल विसे (Bill Wiese) ने क्रिश्चियन ब्रॉडकास्टर TCT नेटवर्क से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि एक रात जब वह पानी पीने उठे तो उन्हें लगा कि जैसे उनका शरीर उनके साथ नहीं है. उन्हें महसूस हुआ कि कोई उन्हें खींच रहा है और कुछ देर के बाद उन्होंने खुद को एक अंधेरी कभी न खत्म होने जैसी गुफा में आया. हालांकि, काफी देर तक वहां से गुजरने के बाद वह एक जगह पहुंचे, जहां हर तरफ शव जल रहे थे.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



