
इस रॉकस्टार का गिटार बिका था 44 करोड़ का, अब सिर्फ 6 बाल हुए 10 लाख में नीलाम!
AajTak
दुनिया के सबसे प्रभावशाली रॉकस्टार में शुमार कर्ट कोबेन भले ही साल 1994 में दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है. हाल ही में कर्ट कोबेन के महज छह बालों की नीलामी की गई थी लेकिन उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि उनके छह बालों के भी लोग लाखों रुपये लुटाने के लिए तैयार दिखे.
दुनिया के सबसे प्रभावशाली रॉकस्टार में शुमार कर्ट कोबेन भले ही साल 1994 में दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है. हाल ही में कर्ट कोबेन के महज छह बालों की नीलामी की गई थी लेकिन उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि उनके छह बालों के भी लोग लाखों रुपये लुटाने के लिए तैयार दिखे. अमेरिका के सिंगर, सॉन्गराइटर, गिटारिस्ट और निर्वाणा बैंड के प्रमुख सदस्य कर्ट कोबेन महज 27 की उम्र में सुसाइड के चलते दुनिया को अलविदा कह गए थे. हाल ही में आइकॉनिक ऑक्शन्स में 14145 डॉलर्स यानी लगभग 10 लाख रुपये में उनके छह बाल नीलाम हुए हैं. इन बालों को कई सालों से एक प्लास्टिक में संभाल कर रखा हुआ था. गौरतलब है कि निर्वाणा के पहले एल्बम की रिलीज से चार महीने बाद कर्ट ने हेयरकट कराया था. उनका एल्बम सुपरहिट साबित हुआ था और कर्ट रातों-रात स्टार बन चुके थे. इसके बाद से उनसे जुड़ी हर चीज को ब्रैंड के तौर पर देखा जाने लगा था. कर्ट का ये हेयरकट उनकी दोस्त टेसा ओसबॉर्न ने अक्तूबर 1989 में इंग्लैंड में किया था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










