
इस रेल कारखाने के कर्मचारियों ने कबाड़ से बना दिए 'राफेल' और 'पृथ्वी मिसाइल', देखें तस्वीरें
AajTak
समस्तीपुर स्थित रेल यांत्रिक कारखाने में काम करने वाले रेलकर्मियों ने कड़ी मेहनत से बेकार पड़े स्क्रैप (कबाड़) से राफेल जैसे लड़ाकू विमान और पृथ्वी मिसाइल का मॉडल बनाकर तैयार किया है. इतना ही नहीं यांत्रिक कारखाने में काम करने वाले कर्मियों ने पर्यावरण के महत्व को दर्शाने के लिए कबाड़ में पड़े लोहे के टुकड़ों से पेड़ भी बनाये हैं.
देश भक्ति का जज्बा लिए रेलकर्मी अपने हुनर का प्रदर्शन करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा, वतन के लिए प्यार के चलते समस्तीपुर के रेलकर्मियों ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे देख सब हैरान हैं. समस्तीपुर में रेल कारखाने के कर्मचारियों ने कबाड़ से 'राफेल' और पृथ्वी मिसाइल बना डाली. समस्तीपुर स्थित रेल यांत्रिक कारखाना में काम करने वाले रेलकर्मियों ने कड़ी मेहनत से बेकार पड़े स्क्रैप (कबाड़) से राफेल जैसे लड़ाकू विमान और पृथ्वी मिसाइल का मॉडल बनाकर तैयार किया है. इतना ही नहीं यांत्रिक कारखाने में काम करने वाले कर्मियों ने पर्यावरण के महत्व को दर्शाने के लिए कबाड़ में पड़े लोहे के टुकड़ों से पेड़ के मॉडल भी बनाये हैं. समस्तीपुर यांत्रिक रेल कारखाना के रेल कर्मियों की बनाई गई कलाकृतियों का जिक्र दूर-दूर तक होने लगा है. अब ये कलाकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. बता दें, यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में मुख्य कारखाना प्रबंधक के मार्गदर्शन में कबाड़ (स्क्रैप) से रेलकर्मियों ने राफेल जैसे लड़ाकू विमान और पृथ्वी मिसाइल का मॉडल बनाया है. करीब पांच फीट लंबे और 20 किलो वजन वाले इस राफेल विमान को सात दिनों की कड़ी मेहनत से कर्मियों ने तैयार किया है. इसके अलावा दो पृथ्वी मिसाइल और दो लोहे के स्क्रैप से पेड़ पौधों की कलाकृति भी बनाई गई हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










