
इस राज्य में जल्दी बंद हो जाएंगे स्कूल, भयंकर लू के चलते सरकार का फैसला
AajTak
Goa School News: मौसम विभाग की मानें तो गोवा अगले 2 दिनों तक भीषण हीटवेव की चपेट में रहेगा. ऐसे में एहतियात के तौर पर स्कूलों में दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं खत्म कर देने का निर्देश जारी किया गया है.
भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए गोवा शिक्षा विभाग ने 09 और 10 मार्च को दोपहर के बाद स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो गोवा अगले 2 दिनों तक भीषण हीटवेव की चपेट में रहेगा. ऐसे में एहतियात के तौर पर स्कूलों में दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं खत्म कर देने का निर्देश जारी किया गया है.
जारी नोटिस में डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन शैलेश जींगड़े ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग, गोवा ने राज्य में हीट वेव की संभावना जताई है. ऐसे में, सभी स्कूलों के हेड्स को निर्देश दिया जाता है कि वे 09 और 10 मार्च को दोपहर 12 बजे तक सभी कक्षाएं पूरी कर लें.
बता दें कि IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 2 दिनों तक उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा में अलग-अलग स्थानों पर गर्मी की लहर चलने की संभावना है. गोवा में अधिकतम तापमान अपने सामान्य तापमान से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










