इस राज्य में बोर्ड एग्जाम से पहले 10वीं-12वीं के छात्रों का सिलेबस 30% घटा
AajTak
टीबीएसई ने इस साल की शुरुआत में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. अब बोर्ड एग्जाम से पहले एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं.
TBSE 2021: त्रिपुरा सरकार ने सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 10 और 12 के पाठ्यक्रम को 30% तक कम करने का फैसला किया है. त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतनलाल नाथ ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण शैक्षणिक नुकसान का सामना करने के लिए सिलेबस घटाया गया है. शिक्षा मंत्री नाथ ने कहा कि कोविड-19 स्थिति के कारण छात्रों को अपनी पढ़ाई और परीक्षाओं में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सरकार ने पाठ्यक्रम को कम करने का निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो छात्र 2022 में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे अपने पाठ्यक्रम के 70% सिलेबस के आधार पर ही एग्जाम देंगे. यह निर्णय हाल ही में महामारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया था. पिछले साल, त्रिपुरा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (टीबीएसई) ने महामारी के कारण कक्षा 9 से 12 के लिए केवल एक शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम कम कर दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि यह अगले साल बोर्ड परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए लागू होगा. कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान सकारात्मक मामलों में वृद्धि के कारण इस साल अप्रैल से राज्य में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










