
इस मुल्क में 92 फीसदी कपल ले लेते हैं डिवोर्स, जानें भारत में कैसे विकराल हो रहा है तलाक का संकट
AajTak
दुनिया में सबसे कम तलाक भारत में होते हैं. लेकिन आंकड़े बताते हैं कि भारत में भी अब तलाक के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं. आखिरी जनगणना की मानें तो भारत में करीब 14 लाख लोग तलाकशुदा थे. जबकि, 35 लाख ऐसे थे जो पति या पत्नी से अलग-अलग रह रहे थे.
बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला चर्चा में बना है. अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को खुदकुशी कर ली थी. अतुल ने अपनी मौत के लिए पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया को जिम्मेदार ठहराया था. अतुल ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही निकिता और उसके परिवार वाले किसी न किसी बहाने से उनसे पैसे मांगते थे.
अतुल और निकिता की शादी 2019 में हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है. हालांकि, शादी के सालभर बाद से ही दोनों अलग-अलग रह रहे थे.
अपनी मौत से पहले अतुल ने लगभग डेढ़ घंटे का एक वीडियो भी पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि निकिता और उसके परिवार वालों ने उनके खिलाफ कई सारे झूठे केस दर्ज करवा दिए थे. अतुल और निकिता कई साल से अलग-अलग रह रहे थे. दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी. एलिमनी को लेकर बहस भी चल रही थी. अतुल और निकिता का मामला जौनपुर की फैमिली कोर्ट में चल रहा था.
बहरहाल, अतुल सुभाष का मामला सामने आने के बाद एक धड़ा ऐसा भी है जो तलाक के कानूनों में खामियां निकाल रहा है. भारतीय समाज में तलाक को अच्छा नहीं माना जाता है. फिर भी हर साल लाखों की संख्या में तलाक के मामले अदालतों में जाते हैं.
क्या भारत में बढ़ रहे हैं तलाक के मामले?
आजादी के बाद 50 के दशक में हिंदू कोड बिल आया. इस कानून ने महिलाओं को तलाक का अधिकार दिया. इसके बाद 1976 में इसमें संशोधन किया गया और पति-पत्नी को सहमति से तलाक की अनुमति मिली.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







