
इस महिला ने अपने Boyfriend के पिता से ही रचा ली शादी, वजह भी कम चौंकाने वाली नहीं है
Zee News
ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के पिता को ही अपना जीवनसाथी बना लिया है. वजह है महिला की मां और बॉयफ्रेंड का रिलेशन. महिला की मां उसके बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी, जिसके बाद उसने अपने भावी ससुर से ही शादी रचाकर सबको चौंका दिया.
लंदन: ब्रिटेन (Britain) से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिस पर पहली बार में यकीन करना मुश्किल है. इंग्लिश काउंटी ग्लूस्टरशायर (Gloucestershire) में रहने वाली एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) के पिता से ही शादी रचा ली, क्योंकि बॉयफ्रेंड उसकी मां को लेकर भाग गया था. अपने फैसले का बचाव करते हुए महिला ने तर्क दिया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के पिता को दुखी नहीं देखना चाहती थी. वह उन्हें खुश रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार है.
टिकटॉक यूजर @ys.amri ने कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड (Boyfriend) की मां की मौत हो गई थी. मैं नहीं चाहती थी कि उसके पिता दुखी हों, इसलिए मैंने उनसे शादी करने का फैसला किया. इससे मेरे बॉयफ्रेंड को फिर से मां मिल गई है. हालांकि, बाद में पता चला कि 24 साल की जेस एल्ड्रिज (Jess Aldridge) का बॉयफ्रेंड रयान शेल्टन (Ryan Shelton) उसकी मां के साथ भाग गया था.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



