इस महिला कैप्टन पर लगा स्वेज नहर में शिप फंसाने का आरोप, सुनाई पूरी आपबीती
AajTak
कुछ दिनों पहले एवरगिवेन नाम का जहाज स्वेज नहर में फंस गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. इसके चलते दुनिया का सबसे व्यस्त व्यापारिक मार्ग काम करना बंद कर चुका था और अरबों का नुकसान हुआ था लेकिन इस सबके बीच मिस्र की पहली महिला जहाज कप्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं.
कुछ दिनों पहले एवरगिवेन नाम का जहाज स्वेज नहर में फंस गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. इसके चलते दुनिया का सबसे व्यस्त व्यापारिक मार्ग काम करना बंद कर चुका था और अरबों का नुकसान हुआ था लेकिन इस सबके बीच मिस्र की पहली महिला जहाज कप्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं. 29 साल की शिप कैप्टेन मारवा सुलेहदोर ने इंटरनेट पर कुछ खबरें ऐसी देखी जिनमें कहा गया था कि स्वेज नहर में एवर गिवेन शिप मारवा के चलते फंसा है. हालांकि मारवा उस समय स्वेज नहर से कई मील दूर एलेक्ज़ेंड्रिया में 'आएडा-फोर' नाम के जहाज में बतौर फर्स्ट मेट काम कर रही थीं. इंटरनेट पर चली इन खबरों में कहा गया था कि स्वेज नहर में हुई इस घटना में मारवा शामिल हैं और उनकी इंस्टाग्राम तस्वीर को एडिट कर इन खबरों के साथ पोस्ट किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये खबर सबसे पहले अरब न्यूज नाम की वेबसाइट में रिलीज हुई थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











