
इस महिला के गर्भ में एक साथ पल रहे हैं 13 बच्चे?
AajTak
6 बच्चों की मां की प्रेग्नेंसी चर्चा में है, क्योंकि दावा किया जा रहा है कि इस बार वह एक साथ 13 बच्चों को जन्म देने वाली हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार की परवरिश के लिए डोनेशन की मांग की जा रही है.
एक प्रेग्नेंट महिला के बारे में दावा किया जा रहा है कि उसके गर्भ में एकसाथ 13 बच्चे पल रहे हैं. इससे पहले इस महिला ने एक बार जुड़वा और दूसरी बार, तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था. मैक्सिको की इस महिला के बच्चों की परवरिश के लिए डोनेशन की मांग की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काउंसलर गेरार्डो ग्युरेरो ने मदद की अपील की है और कहा है कि महिला के गर्भ में 13 बच्चे पल रहे हैं.
यह मामला मैक्सिको के इक्सटापलूका का है. फायरमैन एंटोनियो सोरियानो, पहले से ही 6 बच्चों के बाप हैं. इनमें एक जुड़वा (twins) और एक ट्रिपलेट (triplets) हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अब उनकी पत्नी, मारित्जा हर्नांडेज मेंडेज एक साथ 13 बच्चों को जन्म देने वाली हैं.
ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय काउंसलर गेरार्डो ग्युरेरो ने लोगों से इस फैमिली की मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा- मैं आपलोगों से एकजुटता की अपील करता हूं. सबसे पहले तो मैं ये बताना चाहता हूं कि आपलोग इस शख्स (एंटोनियो) की पहचान कर लें और साथ मिलकर डोनेशन करें ताकि यह अपने परिवार के खर्चे को उठा सके.
गेरार्डो ने आगे कहा- यह (एंटोनियो) 14 सालों से फायर फाइटर की सर्विस कर रहा है. लेकिन जो सैलरी इन्हें मिलती है या फिर ज्यादातर काम ऐसे होंगे जिसमें इतनी सैलरी नहीं मिलती है कि 19 बच्चों का पालन-पोषण किया जा सके.
गेरार्डो ने आगे बताया कि एंटोनियो की पत्नी पहले भी एकसाथ एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दे चुकी हैं. उन्होंने कहा- साल 2017 में उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया था. फिर साल 2020 में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. साल 2021 में एंटोनियो की पत्नी ने ट्रिप्लेट को जन्म दिया. और अब वह जल्द ही एकसाथ 13 बच्चों को जन्म देने वाली हैं.
आमतौर पर एक्सपर्ट एकसाथ बड़ी संख्या में बच्चों की डिलीवरी को रिस्की बताते हैं. इसके बावजूद गेरार्डो ने दावा किया कि डॉक्टरों ने बताया है कि सभी 13 बच्चे अभी ठीक हैं. उन्होंने बताया कि एक साथ इतने बच्चों का जन्म होना बहुत ही रेयर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










