
'इस भारतीय लड़के ने मुझे खैनी खाना सिखा दिया...', विदेशी दोस्त का ट्वीट वायरल
AajTak
ट्वीट में विदेशी शख्स दावा करता है कि एक भारतीय लड़के ने उसे चूने के साथ तंबाकू खाना सिखा दिया. शख्स ने यह भी कहा कि ये चूना-तंबाकू उसे काफी पसंद भी आया. उसने भारतीय लड़के के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है.
सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है. इसमें खुद को युगांडा का बताने वाला शख्स दावा करता है कि एक भारतीय लड़के ने उसे चूने के साथ तंबाकू खाना सिखा दिया. शख्स ने यह भी कहा कि ये चूना-तंबाकू उसे काफी पसंद भी आया. उसने कथित भारतीय लड़के के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की. आइए जानते हैं पूरा मामला...
दरअसल, हाल ही भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Dr SJai Shankar) ने युगांडा में सोलर उर्जा से चलने वाले वाटर सप्लाई सिस्टम की वर्चुअली शुरुआत की. मंत्री ने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. उनके इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले. साथ ही ढेर सारे रिप्लाई आए. इन्हीं में से एक रिप्लाई ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. देखते ही देखते ये रिप्लाई वायरल हो गया.
I worked with this Indian guy for 3months. He taught me how to eat tobacco mixture with white coloured flour-like things(ssuna) It was damn cool. He was like a brother to me. pic.twitter.com/zJfJKFUE5H
रिप्लाई करने वाले ट्विटर यूजर का नाम अगाबा (@mac_agaba) है. बायो के मुताबिक, वो युगांडा का निवासी मालूम पड़ता है. अपने अकाउंट नेम के आगे अगाबा ने युगांडा का झंडा भी लगाया हुआ है. उसने एक लड़के के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैंने इस भारतीय शख्स के साथ तीन महीने काम किया. इसने मुझे सिखाया कि तम्बाकू को सफेद आटे जैसी चीज (चूने) के साथ कैसे खाया जाता है. यह बहुत अच्छा था. ये मेरे लिए भाई जैसा था. अगाबा का ये ट्वीट देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इसे फनी बता रहा है तो कोई उन्हें नशा ना करने की सलाह दे रहा है. आइए देखते हैं यूजर्स के मजेदार रिएक्शन...
एक यूजर ने कहा- अब हर जगह तंबाकू की पीक दिखेगी. दूसरे ने लिखा- पान मसाले के नए ब्रांड अंबेसडर. तीसरे ने कहा- खैनी भारत से युगांडा पहुंच गई. एक अन्य यूजर ने लिखा- नशा सेहत के लिए हानिकारक है.
pic.twitter.com/o1WeF6oGsO

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










