
इस बार दुर्गा पूजा में झुमके-बिंदी नहीं, खरीदे 'हथियार', कोलकाता की लड़की ने दिखाई शॉपिंग
AajTak
श्रेयसी बिसवास नाम की एक लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा- 'सभी बंगाली लड़कियों की तरह मैंने इस साल की दुर्गा पूजा की शॉपिंग कर ली है. देखिए मैंने क्या खरीदा. इसके उसने जो दिखाया वह थोड़ा अलग था.
सोशल मीडिया पर ढेरों व्लॉगर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के वीडियो बनाते हैं. वे अपने दिनभर का रूटीन के वीडियो भी बनाकर पोस्ट करते हैं. हाल में इसी तरह एक महिला व्लॉगर ने अपनी हालिया शॉपिंग का वीडियो शेयर किया जो थोड़ा अलग लेकिन बड़ा संदेश देने वाला था.
@thevoguishaffair नाम की इंस्टाग्राम आईडी से श्रेयसी बिसवास ने शेयर किए वीडियो में कहा- 'सभी बंगाली लड़कियों की तरह मैंने इस साल की दुर्गा पूजा की शॉपिंग कर ली है. देखिए मैंने क्या खरीदा. सबसे पहले मैंने अपने लिए एक पेपर स्प्रे लिया है जिसे अटैकर पर छिड़का जाए तो उसकी आंखों और लंग्स पर खतरनाक हमला हो सकता है.'
उन्होंने आगे कहा- 'इसके बाद मैंने एक अलार्म की चेन लिया है जो बटन दबाने पर इतनी तेज अलार्म बजाता है कि अटैकर को डराकर भगाने के लिए काफी है. इसके अलावा एक मल्टी पर्पज की चेन है जिसमें एक छोटा चाकू और कई शार्प एज है जिसे आप हमले के दौरान खुद को बचाने के लिए यूज कर सकते हैं.'
वह आगे कहती हैं- 'कैसी विडंबना है न कि जिस राज्य में हर घर की बेटी को मां दुर्गा का रूप माना जाता है, जिस राज्य में देवी की भव्य पूजा होती है, वहां महिलाओं की सुरक्षा ही चिंता का विषय है. इन सेल्फ डिफेंस चीजों को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं. थैंक्यू'.
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'कभी नहीं सोचा था कि मैं कोलकाता में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर वीडियो बनाउंगी. आज के सिस्टम की हालत ऐसी दयनीय है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करने की जरूरत है. अपने वर्कप्लेस पर भी अलर्ट रहें और अपने बैग में सेल्फ डिफेंस के ये हथियार जरूर रखें.'
वीडियो से साफ है कि लड़की कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दर्दनाक वारदात के संदर्भ में महिला सुरक्षा पर बात कर रही है. 7.6 लाख से अधिक बार व्यूज के साथ श्रेयसी के वीडियो को 74,000 लाइक्स भी मिले हैं. लोगों ने इस वीडियो पर ढेरों कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इतने के बाद भी अगर 5 लोग हमला करें तो हम खुद को नहीं बचा सकते. जरूरी है कि लड़कियों के साथ लड़कों को भी शिक्षित किया जाए'.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










