
'इस बार अप्रेजल न हो पाएगा...', 30 हजार की टीशर्ट पहन बोले CEO, VIDEO
AajTak
अप्रेजल न किए जाने का फैसला सुनाते हुए देश की जानी मानी एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Unacademy के सीईओ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं. इसका कारण ही कुछ ऐसा है.
प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग सालभर की मेहनत के बाद अप्रेजल के समय प्रमोट किए जाने या अच्छी सैलरी बढ़ाए जाने की आस में रहते हैं. कई बार मामूली अप्रेजल कर्मचारियों का काफी निराश भी करता है लेकिन बिल्कुल भी सैलरी न बढ़ने पर अक्सर लोग नौकरी बदलने पर विचार करने लगते हैं और शिकायत करते हैं कि जिस कंपनी के लिए हमने खुद को सालभर खपाया उसने हमारे बारे में जरा भी नहीं सोचा.
हाल में देश की जानी मानी एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Unacademy ने भी अपने कर्मचारियों के साथ कुछ ऐसा ही किया.अप्रेजल न किए जाने का फैसला सुनाते कंपनी के सीईओ गौरव मुंजाल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं. इसका कारण ही कुछ ऐसा है.
पिछले हफ्ते आयोजित अनएकेडमी के वर्चुअल टाउन हॉल से मुंजाल का ये वीडियो रेडिट पर वायरल हो गया है. लोग इसे अप्रेजल न करने के लिए बेतुक एपोलॉजी बता रहे हैं. अलोचना का बड़ा कारण, घोषणा के वक्त मुंजाल द्वारा पहनी गई टी शर्ट थी. लोगों ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यह कढ़ाई वाले लोगो के साथ बरबेरी ब्लैक पार्कर टी-शर्ट है. हाँ, किसी की निजी चीज़ों पर नहीं जाना चाहिए. पर अब जो है वो है.
बता दें कि एक लक्जरी ब्रिटिश ब्रांड - बरबेरी की ब्लैक पार्कर टी-शर्ट की कीमत 353 डॉलर (लगभग 29,621 रुपये) है और मुंजाल ने इसे अप्रेजल न करने की घोषणा करते समय इसे पहना था, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए.
मुंजाल ने कहा कि 2024 बिजनेस के लिहाज से एक अबव एवरेज साल था लेकिन Unacademy ने अपने टारगेट को हासिल नहीं किया है. अच्छी बात यह है कि हमारे पास एक विशाल रनवे है. मैं कहता रहा कि मार्केट में सर्वाइवल का ख़तरा नहीं है. लेकिन कभी-कभी, जैसा कि मेरे एक इंवेस्टर हमेशा कहते हैं, जब एक अच्छी टीम टफ मार्केट का सामना करती है, तो मार्केट हमेशा जीतता है. मुंजाल ने कहा, हमारे कंपटीटर टिक नहीं पाए हैं और बाजार टफ है.
मुंजाल ने बुरी खबर की घोषणा करते हुए कहा, 'हम इस साल कोई अप्रेजल नहीं कर पाएंगे. मुझे पता है कि मैंने दो से तीन सप्ताह पहले कहा था कि हम अप्रेजल करेंगे, लेकिन जब हमने प्रक्रिया शुरू की, तो हमें एहसास हुआ कि हम गलत हैं. मैं जानता हूं कि यह कठिन है क्योंकि आपमें से कुछ को दो साल से अप्रेजल नहीं मिला है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











