
इस देश में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध, बंद किए जाएंगे मदरसे
AajTak
श्रीलंका की सरकार ने देश में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इतना ही नहीं श्रीलंका में इस्लामिक स्कूलों को भी प्रतिबंधित कर उन्हें बंद करने का फैसला लिया गया है. सरकार के एक मंत्री ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका बुर्का पहनने और एक हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों पर प्रतिबंध लगा रहा है.
श्रीलंका की सरकार ने देश में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इतना ही नहीं श्रीलंका में इस्लामिक स्कूलों को भी प्रतिबंधित कर उन्हें बंद करने का फैसला लिया गया है. सरकार के एक मंत्री ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका बुर्का पहनने और एक हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों पर प्रतिबंध लगा रहा है. (तस्वीरे - Geety) सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरथ वेरासेकेरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्का या फिर पूरी तरह चेहरा ढकने वाले कपड़े को "राष्ट्रीय सुरक्षा" के आधार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जा रहा है. इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है और आदेश पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं. मंत्री वेरासेकेरा ने कहा, "हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों ने कभी बुर्का नहीं पहना था," उन्होंने कहा, “यह हाल ही में आए धार्मिक कट्टरता का संकेत है. हम निश्चित रूप से इस पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं. बहुसंख्यक-बौद्ध राष्ट्र श्रीलंका में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा चर्च और होटलों पर बमबारी करने के बाद सुरक्षा को लेकर साल 2019 में अस्थायी रूप से बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इस हमले में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










