
इस देश में बच्चों की फैक्ट्री!, 40-42 लाख रुपये में मनचाहा बच्चा घर ले जाते हैं लोग
AajTak
यूक्रेन वैसे तो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है लेकिन अब वो सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने की फैक्ट्रियां चलाने के लिए धीरे-धीरे पूरी दुनिया में चर्चित हो चुका है. हालांकि इस खूबसूरत देश की बदसूरत सच्चाई ये हैं कि वहां सरोगेट मदर को किसी जानवर की तरह रखा और काम लिया जाता है.
मां बनना हर महिला के लिए सबसे सुखद पल होता है लेकिन कई बार शरीर में दिक्कतों की वजह से कई महिलाएं मां नहीं बन पातीं. ऐसे में मातृत्व का सुख लेने के लिए ऐसी महिलाएं सरोगेसी का सहारा लेती हैं. भारत में इस पर पाबंदी है यही वजह है कि माता-पिता बनने की ख्वाहिश रखने वाले ऐसे जोड़े कई देशों से यूक्रेन का रुख करते हैं जहां बच्चों की फैक्ट्री चलाई जाती है. इसका मतलब ये हुआ कि य्रूकेन में सरोगेसी को कानूनी मान्यता मिली हुई जिससे हर साल हजारों जोड़े संतान प्राप्त करते हैं. (तस्वीर - getty) रूस से सटा हुआ यूक्रेन वैसे तो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है लेकिन अब वो सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने की फैक्ट्रियां चलाने के लिए धीरे-धीरे पूरी दुनिया में चर्चित हो चुका है. हालांकि इस खूबसूरत देश की बदसूरत सच्चाई ये है कि वहां सरोगेट मदर को किसी जानवर की तरह रखा और काम लिया जाता है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में कोई भी जोड़ा जो खुद से संतान पैदान करने के काबिल नहीं है वो 40 से 42 लाख रुपये खर्च कर बच्चे का सौदा कर सकता है और कुछ ही महीनों में अपने बच्चों को लेकर वहां से जा सकता है. इस पूरे काम को वहां इतने पेशेवर ढंग से अंजाम दिया जाता है कि इसकी सेवा लेने वाले को पता ही नहीं चलता कि जिस महिला के जरिए उन्हें संतान सुख प्राप्त हुआ उन्होंने किन परिस्थितियों में उनके बच्चे को पैदा किया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










