
इस देश में फैल रहा 'वीर्य आतंकवाद', महिलाओं को यूं किया जा रहा टारगेट
AajTak
दक्षिण कोरिया में कुछ नेता मौजूदा कानूनों में संशोधन की मांग कर रहे हैं. इन नेताओं की मांग है कि कानून में संशोधन करते हुए सीमेन टेररिज्म यानि वीर्य आतंकवाद को एक गंभीर सेक्स क्राइम माना जाए. दरअसल पिछले कुछ सालों में दक्षिण कोरिया में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब महिलाओं को शर्मिंदा करने के लिए कुछ पुरुषों ने सीमेन का इस्तेमाल किया है.
दक्षिण कोरिया (South Korea) में कुछ नेता मौजूदा कानूनों में संशोधन की मांग कर रहे हैं. इन नेताओं की मांग है कि कानून में संशोधन करते हुए सीमेन टेररिज्म (Semen terrorism) यानि वीर्य आतंकवाद को एक गंभीर सेक्स क्राइम (Sex crime) माना जाए. दरअसल पिछले कुछ सालों में दक्षिण कोरिया (South Korea) में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब महिलाओं को शर्मिंदा करने के लिए कुछ पुरुषों ने सीमेन का इस्तेमाल किया है. (दक्षिण कोरिया प्रोटेस्ट्स, फोटो क्रेडिट: Getty images) मसलन, साल 2019 में एक शख्स ने एक महिला के जूतों पर सीमेन डालकर उन्हें खराब करने की कोशिश की थी. अदालत ने इस शख्स पर 435 डॉलर्स का जुर्माना लगाया था. इस मामले में पुलिस का कहना था कि इस केस में प्रॉपर्टी डैमेज के चार्ज लगाए गए थे क्योंकि इस केस में यौन अपराध के आरोपों को लागू करने के लिए कोई कानूनी प्रावधान मौजूद नहीं थे. (दक्षिण कोरिया प्रोटेस्ट्स, फोटो क्रेडिट: Getty images) इसी तरह एक और केस में एक शख्स को तीन साल की सजा सुनाई गई थी क्योंकि इस शख्स ने महिला की कॉफी में सेक्शुएल इच्छाएं बढ़ाने वाली दवा के साथ ही सीमेन डाल दिया था. दरअसल ये शख्स महिला को पसंद करता था लेकिन इस महिला की इस शख्स में दिलचस्पी नहीं थी. इसके बाद ही इस शख्स ने महिला के साथ बदला लेने की कोशिश की थी. (दक्षिण कोरिया प्रोटेस्ट्स, फोटो क्रेडिट: Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











