
इस देश में घोड़े को दी जाने वाली दवा क्यों खा रहे हैं लोग?
AajTak
यूपी के शामली में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी जब कोरोना वैक्सीन की जगह एंटी रैबीज वैक्सीन लगा दी गई थी. हालांकि कोरोना काल में कई दूसरे देशों में भी अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिल रही है. कोरोना से बुरी तरह जूझ रहे फिलीपींस के लोग घोड़े के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रग को कोरोना वैक्सीन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.
कोरोना से बुरी तरह जूझ रहे फिलीपींस के लोग घोड़े के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रग को कोरोना से बचाव की दवा समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, फिलीपींस में इंसानों के लिए इस दवा को मंजूरी नहीं दी गई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) फिलीपींस वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है और इस महामारी को लेकर लोगों का प्रशासन पर भरोसा भी कम हुआ है. इसके अलावा फिलीपींस के कई अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोग वैक्सीन को लेकर काफी तनाव में हैं और फौरन उपाय के लिए बिना साइड-इफेक्ट्स की चिंता किए हुए Ivermectin नाम के ड्रग को इस्तेमाल कर रहे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) इस ड्रग को घोड़ों पर इस्तेमाल किया जाता है. मार्च के महीने में इस ड्रग को लेकर फिलीपींस में 700 गुणा ज्यादा ऑनलाइन सर्च किया गया था. इस ड्रग का प्रभाव ऐसा है कि देश के कुछ नेता और सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर्स भी इस ड्रग को कोरोना वैक्सीन के तौर पर प्रमोट कर रहे हैं. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट ने इन दावों को गलत बताया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










