
इस देश में कॉल गर्ल्स कर रहीं लोगों की कोरोना टेस्टिंग, वेश्यालय को बनाया कोविड सेंटर
AajTak
कोरोना वायरस से निपटने के लिए समाज का हर हिस्सा अपने-अपने स्तर पर संघर्ष कर रहा है और इस महामारी से लड़ने के लिए प्रयास कर रहा है. जर्मनी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब यहां एक वेश्यालय को कोरोना टेस्टिंग सेंटर बना दिया गया और यहां काम करने वाली महिलाएं भी एक्टिव हो चुकी हैं.
कोरोना वायरस से निपटने के लिए समाज का हर हिस्सा अपने-अपने स्तर पर संघर्ष कर रहा है और इस महामारी से लड़ने के लिए प्रयास कर रहा है. जर्मनी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब यहां एक वेश्यालय को कोरोना टेस्टिंग सेंटर बना दिया गया और यहां काम करने वाली महिलाएं भी एक्टिव हो चुकी हैं. ये वेश्यालय दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी में हायडलबर्ग नाम के शहर में स्थित है. इसका नाम बिहीव लव सेंटर है और यहां 25 महिलाएं काम करती हैं. जर्मनी के हेल्थ वर्कर्स ने इनमें से कुछ महिलाओं को कोरोना टेस्ट करने का प्रशिक्षण भी दिया है. यहां काम करने वाली 45 साल की महिला ने इस मामले में अपनी बात रखी. जर्मनी की न्यूज वेबसाइट बाइल्ड के साथ बातचीत में जेनी ने कहा कि मुझे एक प्रोटेक्टिव गाउन, मास्क और ग्लव्ज पहनने पड़ते हैं. आमतौर पर मैं इतना ज्यादा ढक कर खुद को नहीं रखती हूं लेकिन इस वायरस के चलते हमें कई सारे इंतजाम करने पड़ रहे है और इस वायरस के खतरे को देखते हुए हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










