
इस देश में इंसान नहीं 'गाय' बनी जासूस! शख्स को मिले सबूत, बताया लोगों पर कैसे रख रहीं नजर
AajTak
गांव के एक बुजुर्ग को एक गाय घूमती हुई मिली थी. उसने स्थानीय मीडिया को बताया कि ये 'जासूस गाय' है. इसके लिए बाकायदा इन गाय को ट्रेनिंग दी जाती है. इनका काम ग्रामीणों पर नजर रखना है.
आपने जासूसी करने वाले इंसानों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या कभी जासूसी करने वाली गाय के बारे में सुना है? एक देश पर कुछ ऐसा ही करने का आरोप लगा है. जासूसी करने वाली इन गायों को Spy Cows कहा जा रहा है. दावा है कि इसके लिए बाकायदा इन गाय को ट्रेनिंग दी जाती है. इनका काम ग्रामीणों पर नजर रखना है. इस बात की जानकारी एक शख्स ने दी है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, उसने कहा कि गाय को जासूसी के लिए इस्तेमाल करने वाला देश इजरायल है. वो फिलीस्तीन के ग्रामीणों की निगरानी कराता है.
फिलिस्तीनी प्राधिकरण के समर्थन वाले 'अल-हयात अल-जदीदा' अखबार ने दावा किया कि खिरबेट यानुन गांव के बुजुर्ग रुश्द मोरार को एक गाय घूमती हुई मिली थी. उसने स्थानीय मीडिया को बताया कि ये 'जासूस गाय' है. इजरायल उसकी और उसके साथी स्थानीय लोगों की जासूसी करने के लिए इनकी 'भर्ती कर रहा है और प्रशिक्षण' दे रहा है. उसने कहा कि खिरबेट यानुन में बड़ी और छोटी हर चीज पर नजर रखने के लिए गाय की गर्दन पर एक मेडल जैसी चीज लटकाई जाती है. जिस पर सुनने और रिकॉर्ड करने वाला डिवाइस होता है और कभी-कभी कैमरे भी लगे होते हैं.'
उसने आगे बताया, 'लोगों के साथ तरह-तरह के अपराध हो रहे हैं. वो अपने युद्ध में जो साधन अपनाते हैं, वे असीमित हैं. हत्याओं से लेकर सड़कों पर कार टकराने की घटनाओं तक, फसलों को जलाने, पेड़ों को उखाड़ने और जमीन छीनने से लेकर किसानों की जमीन की तरफ जंगली सूअर छोड़ने तक.' ये दावा मूल रूप से जनवरी 2023 में सामने आया था लेकिन इस हफ्ते फिर से किसी और ने यही दावा किया है. बता दें, इस वक्त गजा में इजराइल और हमास आतंकवादी समूह के बीच युद्ध जारी है. वहीं खिरबेट यानुन गांव वेस्ट बैंक के ठीक मध्य में स्थित है.
हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने ग्रामीण बुजुर्ग के इस दावे को फर्जी बताया है. उनका कहना है कि गाय की गर्दन में मौजूद डिवाइस ट्रैकर हो सकता है. एक यूजर ने मजाक में कहा, 'ऐसा लग रहा है मानो वही सब निगरानी करने निकली हों.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इजरायल डेयरी फोर्सेज की कुख्यात जासूसी यूनिट.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










