
इस देश में अजीबोगरीब नियम लागू, TV पर पिज्जा-सैंडविच खाती नहीं दिखेंगी महिलाएं
Zee News
ईरान ने नया टीवी सेंसरशिप नियम (New Iranian TV Censorship) लागू किया है, जिसके तहत महिलाओं को टीवी पर पिज्जा खाने और लेदर ग्लव्स पहनने पर रोक लगाई गई है. इसके अलावा महिलाओं को किसी भी लाल रंग का पेय (Red-Coloured Beverages) पीते हुए स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाना चाहिए.
तेहरान: ईरान ने नया टीवी सेंसरशिप नियम (New Iranian TV Censorship) लागू किया है, जिसमें अजीबोगरीब निर्देश दिए गए हैं. नए सेंसरशिप के तहत महिलाओं को टीवी पर पिज्जा खाने और लेदर ग्लव्स पहनने पर रोक लगाई गई है. इसके अलावा वर्क प्लेस से जुड़े सीन्स में पुरुषों को महिलाओं के लिए चाय सर्व करते हुए भी नहीं दिखाने को लेकर चेतावनी दी गई है.
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) में पीआर के प्रमुख आमिर हुसैन शमशादी ने फैसला सुनाया और कहा कि महिलाओं को किसी भी लाल रंग का पेय (Red-Coloured Beverages) पीते हुए स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाना चाहिए. इसके अलावा इस लिस्ट में सैंडविच भी शामिल है. इसके साथ ही घर में पुरुषों और महिलाओं को दिखाने वाले किसी भी दृश्य या तस्वीरों को प्रसारण करने से पहले IRIB द्वारा परमिशन लेना होगा.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



