
इस देश के पासपोर्ट में गजब की कलाकारी, UV लाइट जलाते ही कर सकेंगे Switzerland का वर्चुअल टूर
AajTak
Switzerland को लेकर लोगों के मन में एक खूबसूरत तस्वीर है. ये तस्वीर अब सिर्फ आपके मन में ही नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड के पासपोर्ट पर भी छप गई है. यानी स्विट्जरलैंड के पासपोर्ट में देश की तमाम जगहों की तस्वीर देखने को मिलेगी. ये तस्वीर UV लाइट पड़ने पर सामने आएगी. इसमें कई हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
दुनिया के ज्यादातर देशों के पासपोर्ट एक पारंपरिक डिजाइन को फॉलो करते हैं, लेकिन स्विट्जरलैंड ने इस सिंपल डिजाइन को बदल दिया है. इस देश का पासपोर्ट टेक्नोलॉजी और आर्ट का बेहतरीन कॉम्बो बन गया है. दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल स्विट्जरलैंड का पासपोर्ट अपने यूनिक डिजाइन को लेकर चर्चा में है.
ये पासपोर्ट दुनिया के 189 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल ऑफर करता है. फिलहाल ये सबसे पावरफुल पासपोर्ट्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर है. स्विट्जरलैंड के नए पासपोर्ट में अलग ही डिजाइन मिलेगा. इसे RETINNA नाम के स्टूडियो ने डिजाइन किया है, जो जेनेवा में स्थित है.
स्विट्जरलैंड के नेक्स्ट जेनरेशन पासपोर्ट में देश के अलग-अलग इलाकों की झलक दिखेगी. डिजाइन के साथ ही इसमें सिक्योरिटी का भी खासा ख्याल रखा गया है. ये पासपोर्ट लाल रंग के कवर के साथ आता है, जिस पर स्विस क्रॉस बना हुआ है. इस पर पांच अलग-अलग भाषाओं में 'स्विज पासपोर्ट' लिखा है. दिलचस्प ये है कि इस पासपोर्ट में माइक्रोप्रोसेसर भी लगाया गया है.
यह भी पढ़ें: विदेश में ट्रैवल करते वक्त खो जाए आपका पासपोर्ट? तुरंत करें ये काम, जानिए पूरा प्रोसेस
RETINNA ने इस पासपोर्ट में UV लाइट्स को लेकर एक खास फीचर जोड़ा है. इसकी वजह से पासपोर्ट एक इंटरैक्टिव में बदल जाता है. पासपोर्ट के पेज पर जब UV लाइट्स पड़ती हैं, तो इसकी सीक्रेट लाइन्स दिखने लगती हैं. इसके पन्नों में अलग-अलग तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें आपको स्विट्जरलैंड का मैप देखने को मिलेगा.
इस पासपोर्ट को डिजाइन करने वाली कंपनी RETINNA का कहना है, 'फिजिकल सिक्योरिटी जब डिजिटल सिक्योरिटी से मिलती है. स्विस पासपोर्ट के डेटापेज में उसके होल्डर के बायोमैट्रिक्स छिपे हैं, इसलिए इसके हाई लेवल सिक्योरिटी की जरूरत है. ये डिजाइन का सबसे मुश्किल भाग था. UV लाइट में होल्डर का डेटा आइसोलाइन्स के एक नेटवर्क की वजह से सुरक्षित रहता है.'

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










