
इस तालिबानी आतंकी को भूत समझती थी US Army, नाक के नीचे रहा; फिर भी कुछ नहीं कर पाई
Zee News
Taliban Spokesperson Fooled US Army: तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि उसने कई साल तक अफगानिस्तान और अमेरिका की सेना को बेवकूफ बनाया. उन्हें इस बात की कभी भनक भी नहीं लगी.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा कर चुके आतंकी संगठन तालिबान (Taliban) से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (Zabihullah Mujahid) ने कहा कि वो सालों तक अमेरिकी सेना और अफगान नेशनल फोर्स (Afghan National Force) के नाक के नीचे रहा लेकिन वो कभी भी उसे पकड़ नहीं पाए. वो कई साल तक उन्हें बेवकूफ बनाता रहा. जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अमेरिका और अफगानिस्तान की सेना उन्हें भूत समझती थी. वो अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रहता था लेकिन दोनों सेनाएं उसका कुछ नहीं कर पाईं. गौरतलब है कि जबीउल्लाह ने इस बात का खुलासा अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के करीब 1 महीने बाद किया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



