
इस तरह सोने वाले लोग होते हैं बहुत लकी, जानें क्या कहता है आपका स्लीपिंग पैटर्न
AajTak
सोते समय व्यक्ति को देखकर उसकी आंतरिक स्थिति को समझ सकते हैं. साथ ही यह भी जान सकते हैं कि उसका वर्तमान समय कैसा है. इससे व्यक्ति की राशि के बारे में भी ठीक-ठीक अंदाजा लगाया जा सकता है.
व्यक्ति जब जागता है तो उसका शरीर काम करता है और जब सोता है तो उसका मन काम करता है. सोते समय व्यक्ति को देखकर उसकी आंतरिक स्थिति को समझ सकते हैं. साथ ही यह भी जान सकते हैं कि उसका वर्तमान समय कैसा है. इससे व्यक्ति की राशि के बारे में भी ठीक-ठीक अंदाजा लगाया जा सकता है. सोने के तरीकों में बदलाव से मन बहुत हद तक बदल भी सकते हैं. आइए आज आपको बताते हैं कि सोने का तरीका आपके व्यवहार और भविष्य के बारे में कौन सी बातें बताता है.
सोते समय करवट यदि आप सोते समय करवट लेते हैं तो ये बताता है कि आप शनि या शुक्र प्रधान व्यक्ति हैं. ऐसे लोग हमेशा चीजों को अपने मन में रखते हैं. ये अपना कभी कोई सीक्रेट दूसरों के साथ शेयर नहीं करते हैं. जीवन में भले ही इन्हें कितने बुरे दिन देखने पड़े, ये लोग कभी अपने मन की बात किसी से नहीं कहते हैं. हालांकि इन्हें नाम, धन और यश की प्राप्ति होती है.
पलंग पर फैलकर सोना ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग पलंग पर फैलकर सोना पसंद करते हैं, वो मंगल या सूर्य से प्रभावित होते हैं. ऐसे लोगों को जीवन में कुछ पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है, इसलिए ये चीजों को जबरन पाने की ख्वाहिश रखते हैं. इनकी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहता है. ऐसे लोग क्रोध में आकर जुबान से कुछ भी निकाल देते हैं.
एकदम फ्लैट होकर सोना यह बताता है कि आप पर सूर्य और शनि का मिला-जुला प्रभाव है. ऐसे लोग नियमों और अनुशासन के मामले में बड़े सख्त होते हैं. ये लोग चीजें सही समय पर पाते हैं और उन्नति करते हैं. हालांकि इनका पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं होता है. इन्हें स्वास्थ्य की आकस्मिक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.
भरपूर नींद लेना ऐसे लोग शुद्ध रूप से शुक्र प्रधान व्यक्ति होते हैं. इनको आमतौर पर कोई भी बुरी या अच्छी चीज बहुत समय तक प्रभावित नहीं करती है. परिणाम चाहे कुछ भी हो, ये लोग अपने हिसाब से ही जीवन जीते हैं. भाग्य और यश हमेशा इनके साथ रहता है. इन्हें जीवन में खूब धन मिलता है. हालांकि एक समय के बाद लोग इन्हें अकेला छोड़ जाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










