
'इस तरह की राजनीति ठीक नहीं', ED की रेड के बाद बंगाल के मंत्री सुजीत बोस ने BJP पर साधा निशाना
AajTak
पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस ने ईडी अधिकारियों के जाने के बाद अपने आवास के बाहर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. बोस ने कहा कि जो बीजेपी नेता उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि वे खुद शीशे के घरों में रहते हैं.
पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस ने नागरिक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पर कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई भ्रष्टाचार साबित कर सके तो वह इस्तीफा दे देंगे. ईडी अधिकारियों के जाने के बाद अपने आवास के बाहर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बोस ने कहा कि जो बीजेपी नेता उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि वे खुद शीशे के घरों में रहते हैं.
दरअसल, ईडी ने शुक्रवार को सुबह-सुबह मंत्री सुजीत बोस और विधायक तापस रॉय के आवासों पर रेड मारी. कई घंटों की रेड के बाद देर शाम अधिकारी कुछ कागजातों को लेकर रवाना हो गए. पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग नेताओं पर लगातार हो रही रेड को लेकर अब टीएमसी बीजेपी पर निशाना साधा रही है.
प्रेस कांफ्रेस में सुजीत बोस ने कहा कि मेरा फोन ईडी ने जब्त किया है. यह मेरे लिए उत्पीड़न है. मैं पूछूंगा कि कौन यह करवा रहा है. इस तरह की राजनीति ठीक नहीं है. मैं सुवेंदु अधिकारी से कहूंगा कि जो यह प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं कृपया अपना चेहरा आईने में देखें. मैं चोर नहीं हूं. हम लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे. मेरे कुछ कागजात जब्त कर लिए गए हैं. अगर वे मुझे दोबारा पेश होने के लिए कहेंगे तो मैं जाऊंगा.
उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है. जब चुनाव आता है तो वे हमें नीचा दिखाने के लिए ईडी, सीबीआई नोटिस देते हैं, लेकिन हम मजबूत हैं. इस तरह की राजनीति हमने सीपीआईएम के समय में भी देखी है. हम दलाल नहीं हैं. ईडी, सीबीआई के अधिकारी ये काम बिल्कुल नहीं कर रहे हैं. ये बीजेपी का प्रतिशोध है. ईडी ने मुझसे जो भी पूछा मैंने जवाब दिया है.
मैं किसी घोटाले से नहीं जुड़ हूं: तापस रॉय
वहीं विधायक तापस रॉय ने कहा कि मैं किसी घोटाले से जुड़ा नहीं हूं. ईडी ने ज्यादा सवाल नहीं पूछे हैं. वे यहां कुछ दस्तावेजों की जांच के लिए आए थे. उन्होंने मेरा मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. वहां कुछ दस्तावेज थे जो उन्हें प्रासंगिक लगे. मेरे आवास में बहुत सारे कागजात और दस्तावेज हैं. वे हर चीज देख चुके हैं. मैंने उनकी जरूरत के मुताबिक उन्हें सहयोग किया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








