
इस टीवी शो से इतना 'घबराया' तुर्की का अखबार कि एक्ट्रेसेस के हाथ ही कर डाले ब्लर
AajTak
हॉलीवुड के क्लासिक टीवी शो फ्रेंड्स के प्रसारण को लेकर तुर्की के एक अखबार ने आपत्ति जताई है. इस अखबार का कहना है कि तुर्की में अगर इस शो का प्रसारण होता है तो इससे इस देश के समाज में समलैंगिकता, अनाचार और बच्चों के शोषण जैसी चीजों को बढ़ावा मिल सकता है. ये अखबार सबसे ज्यादा तब सुर्खियों में आया जब इस शो की स्टारकास्ट की सभी तीनों एक्ट्रेसेस के हाथों को ही ब्लर कर दिया गया.
हॉलीवुड के क्लासिक टीवी शो फ्रेंड्स के प्रसारण को लेकर तुर्की के एक अखबार ने आपत्ति जताई है. इस अखबार का कहना है कि तुर्की में अगर इस शो का प्रसारण होता है तो इससे इस देश के समाज में समलैंगिकता, अनाचार और बच्चों के शोषण जैसी चीजों को बढ़ावा मिल सकता है. ये अखबार सबसे ज्यादा तब सुर्खियों में आया जब इस शो की स्टारकास्ट की सभी तीनों एक्ट्रेसेस के हाथों को ही ब्लर कर दिया गया. (फोटो क्रेडिट: ट्विटर) गौरतलब है कि ग्लोबल स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने वाले टीवी शो फ्रेंड्स की कहानी छह युवाओं के इर्द गिर्द घूमती है. न्यूयॉर्क में रहने वाले ये सभी लोग कैसे अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जूझते हैं, इस शो में ये काफी फनी और ड्रैमेटिक अंदाज में दिखाया गया है. हालांकि येनियाकिट नाम के इस अखबार ने इस शो के तुर्की वर्जन को लेकर सवाल खड़े किए हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) इस अखबार ने एक आर्टिकल छापा है जिसमें लिखा था कि नेटफ्लिक्स हमारे युवाओं को फ्रेंड्स जैसे भ्रष्ट टीवी शो के सहारे टारगेट करना चाहता है और इस शो के सहारे तुर्की के यंग लोगों में समलैंगिकता, विश्वासघात, ड्रग्स कल्चर और बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है और नेटफ्लिक्स एक सुनियोजित तरीके से मुस्लिम समाज को भ्रष्ट करने की कोशिश कर रहा है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











