
इस 'जेल' में मिलती है शराब, पैसे खर्च कर कैद होने को लोग बेताब..
AajTak
यह अनोखी जेल लंदन (London) में इस वक्त एंडवेंचर और घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. जेल में कॉकटेल बार शुरू हो गया है और इस 'जेल' में जाने के लिए 'कैदियों' में खासा उत्साह है.
वैसे तो जेल में अपराधियों को रखा जाता है, जहां वो अपने किये की सजा भुगतते हैं. लेकिन इंग्लैंड के लंदन में एक ऐसी भी जेल (England Jail Cocktail Bar) है, जहां बंद होने के बाद ड्रिंक यानी कि शराब परोसी जाती है. आइए आपको बताते है इस 'अनोखी जेल' के बारे में... (सभी फोटो क्रेडिट- Getty Images) यह अनोखी जेल लंदन (London) में इस वक्त एंडवेंचर और घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. जेल में कॉकटेल बार शुरू हो गया है और इस 'जेल' में जाने के लिए 'कैदियों' में खासा उत्साह है. आपको बता दें कि इस जेल का नाम Alcotraz Cell Block Two One Two है. लेकिन ये जगह जेल नहीं बल्कि एक बार है. यहां लोगों को अलग एक्सपीरियंस देने के लिए एक अनोखी थीम रखी गई है. इस थीम वाले इस कॉकटेल बार में घुसते ही बिल्कुल किसी जेल जैसा माहौल दिखाई देता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










