
इस छोटे से देश ने पुतिन के लिए खड़ी की बड़ी सी मुश्किल!
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बेलारूस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के एक कदम के चलते एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. पश्चिमी देशों और अमेरिका की संभावित नाराजगी की वजह से पुतिन अपने दोस्त लुकाशेंको का बचाव करने को लेकर असमंजस में हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बेलारूस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के एक कदम के चलते एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. पश्चिमी देशों और अमेरिका की संभावित नाराजगी के चलते पुतिन के लिए अपने दोस्त लुकाशेंको का बचाव करना मुश्किल हो रहा है. कहा जाता है कि मानवाधिकार मामलों को लेकर अलेक्जेंडर लुकाशेंको पहले से ही पश्चिमी देशों के कठोर प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं लेकिन उन पर इसका असर नहीं दिखा, क्योंकि उन्हें व्लादिमीर पुतिन का समर्थन हासिल है. मगर इस बार खुद पुतिन के लिए सिरदर्द वाली स्थिति पैदा हो गई है. (फोटो-Getty Images) असल में, बीते रविवार 23 मई को रायनएयर की फ्लाइट को रोककर जबरन बेलारूस की राजधानी मिंस्क में उतारने और इस पर सवार सरकार के आलोचक पत्रकार रोमन प्रोत्साविच की गिरफ्तारी को लेकर पूरे यूरोप में भारी नाराजगी है. यह विमान बेलारूस के हवाई क्षेत्र से होते हुए यूनान से लिथुएनिया जा रहा था. इसी दौरान बेलारूस ने अपना लड़ाकू विमान भेजकर इस नागरिक विमान को रोक लिया. (फोटो-Getty Images)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









