
इस चाइनीज कंपनी ने कर दिया खेल, Paytm की तेजी पर लगा ब्रेक, भराभरा कर 9% तक गिरा शेयर!
AajTak
Alibaba Sale Stake: पिछले साल के दिसंबर तक पेटीएम में अलीबाबा की कुल हिस्सेदारी 6.26 फीसदी थी. इससे पहले जनवरी-2023 में अलीबाबा ने ओपन मार्केट में अपनी 3 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी, और बाकी हिस्सेदारी शुक्रवार को बेच डाली.
इस हफ्ते के गुरुवार तक पेटीएम के शेयरों में थोड़ी रौनक लौटी थी. निवेशकों को लग रहा था कि ये तेजी आगे भी जारी रहेगी. क्योंकि तमाम ब्रोकरेज एजेंसी से अच्छी रेटिंग दी थी. लेकिन शुक्रवार को Paytm के शेयर भराभरा कर गिर गए. इस गिरावट की वजह का भी पता चल गया है.
दरअसल, डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयर शुक्रवार को करीब 7.8 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 650 रुपये पर बंद हुआ. शेयर 705 रुपये पर ओपन हुआ था. कारोबार के दौरान शेयर 9 फीसदी तक गिरा. इस गिरावट के पीछे चाइनीज कंपनी अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) का हाथ बताया जा रहा है. चीन की कंपनी अलीबाबा ने ब्लॉक डील के जरिये पेटीएम में अपनी पूरी 3.4 फीसदी की हिस्सेदारी बेच डाली.
पेटीएम में अब अलीबाबा की हिस्सेदारी खत्म
अब पेटीएम में अलाबीबा की हिस्सेदारी नहीं बची है, आखिरी बार आज चाइनीज फर्म अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर इस कंपनी से बाहर हो गई. इस खबर के बाद पेटीएम में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है. कारोबार बंद होने तक शेयर 8 फीसदी तक लुढ़क गए.
बता दें, पिछले साल के दिसंबर तक पेटीएम में अलीबाबा की कुल हिस्सेदारी 6.26 फीसदी थी. इससे पहले जनवरी-2023 में अलीबाबा ने ओपन मार्केट में अपनी 3 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी, और बाकी हिस्सेदारी शुक्रवार को बेच डाली. दरअसल अलीबाबा लगातार भारत में हालिया लिस्टेड न्यू-एज कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहा है.
लगातार तेजी पर लगा ब्रेक

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











