
इस खिलाड़ी को था धोनी की काबिलियत पर शक, कहा- माही को नहीं आती थी बैटिंग
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाए. धोनी ने कप्तानी, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया. धोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाए. धोनी ने कप्तानी, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया. धोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई. टीम इंडिया को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी की काबिलियत पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्तजे कभी शक किया करते थे. नोर्तजे ने कहा, 2010 चैम्पियन्स लीग टूर्नामेंट के दौरान उन्हें लगा कि महेंद्र सिंह धोनी को नहीं पता कि किस तरह बल्लेबाजी करनी है.' नोर्तजे उस वक्त 16 वर्ष के साथ और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नेट्स में गेंदबाजी करते थे. वह अभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












