
इस कंपनी ने लॉन्च किया गजब का लैपटॉप, जो बन जाता है Android टैबलेट, जानिए कीमत और फीचर्स
AajTak
Lenovo ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid: लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में तमाम कंपनियां अपने खास प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही है. इस क्रम में Lenovo ने अपना हाइब्रिड लैपटॉप लॉन्च किया है, जो बेहद खास है. लगभग 10 साल बाद टेक वर्ल्ड में एक बार फिर किसी हाइब्रिड पीसी की एंट्री हुई है, जो Android और Windows दोनों पर काम करता है.
2-in-1 लैपटॉप पहले भी लॉन्च हो चुके हैं. आसुस समेत तमाम कंपनियों ने ऐसे लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जिन्हें आप टैबलेट की तरह भी यूज कर सकते हैं. हालांकि, लंबे अरसे के बाद किसी कंपनी ने ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसमें दो ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं. हम बात कर रहे हैं Lenovo ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid की.
इस डिवाइस को CES 2024 में पेश किया गया है. इसकी खासियत पर बात करें, तो इसमें आपको Android और Windows दोनों का मजा मिलता है. इससे पहले जितने भी 2-in-1 प्रोडक्ट हुए, उनमें से किसी में भी दो ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं मिलते थे.
हालांकि, सालों पहले Asus और Samsung ऐसे पीसी लॉन्च कर चुके हैं. जहां Asus के लैपटॉप में एक बटन को क्लिक करके ऑपरेटिंग सिस्टम को चेंज किया जा सकता था. वहीं Samsung के डिवाइस में यूजर्स को विंडोज पर एंड्रॉयड ऐप्स का एक्सेस मिलता था. Lenovo का ये डिवाइस एक फ्रेश अप्रोच के साथ आता है.
ये भी पढ़ें- LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला वायरलेस ट्रांसपैरेंट TV, आर-पार देख पाएंगे आप
ये अपने आप में एक अनोखा डिवाइस है. अनोखा इसलिए, क्योंकि आप इसे एक एंड्रॉयड टैबलेट और एक विंडोज पीसी दोनों की तरह ही यूज कर सकते हैं. यही वजह है कि इसके नाम में Hybrid का इस्तेमाल किया गया है. इस डिवाइस को बनाने के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म और विंडोज के सेटअप को एक ही डिवाइस में जोड़ा है.
जब आप इसे पीसी मोड में यूज करते हैं यानी आपने कीबोर्ड को अटैच किया होता है, तो ये Windows पर काम करता है. इसके लिए सिस्टम में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 1TB का SSD प्रोसेसर और 32GB तक का RAM मिलता है. जैसे ही हम इसकी स्क्रीन को रिमूव करेंगे, ये टैबलेट बन जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










